किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? क्या Vitamin B12 है वजह, जानिए यहां

Which Vitamin Deficiency Causes Dizziness: अगर आपको भी अक्सर ही चक्कर आने जैसा महसूस होता है, उठते या बैठते हुए सिर घूमने लगता है तो यह शरीर में किसी कमी के चलते भी हो सकता है. यहां जानिए वो कौन सा विटामिन है जिसकी कमी से चक्कर आने लगते हैं.

Vitamin B12 causes dizziness chakkar aana
1 / 7
Vitamin B12 causes dizziness chakkar aana

Kis Vitamin Ki Kami Se Chakkar Aata Hai: कभी खाना ना खाने पर तो कभी पानी की कमी होने पर अचानक चक्कर आ सकते हैं. लेकिन, अगर अक्सर ही चक्कर आने जैसा महसूस होता है या सिर घूमता है तो यह किसी विटामिन की कमी के चलते भी हो सकता है. यहां ऐसी ही 2 विटामिन की कमी का जिक्र किया जा रहा है जिनकी शरीर में कमी होने पर चक्कर आने की दिक्कत हो सकती है. साथ ही, चक्कर आने के पीछे और कौन से कारण हो सकते हैं इसका भी जिक्र किया गया है.

विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 की कमी 2 / 7

विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी शरीर में कमी हो जाए तो चक्कर आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. विटामिन बी 12 दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. इसकी कमी से अनीमिया होने पर दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचने में दिक्कत आती है जिससे चक्कर आ सकते हैं और बेहोशी छाने लगती है. यह विटामिन आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित करता है.

विज्ञापन

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी 3 / 7

शरीर में विटामिन डी लेवल्स कम हो जाने पर चक्कर आ सकते हैं. विटामिन डी कान के अंदर बोन हेल्थ कैल्शियम क्रिस्टल्स को प्रभावित करता है इसीलिए इस विटामिन की शरीर में कमी होने पर शरीर का बैलेंस बिगड़ सकता है और चक्कर आते हैं.

आयरन की कमी

आयरन की कमी 4 / 7

विटामिन ही नहीं बल्कि खनिजों की कमी से भी चक्कर आ सकते हैं. खासतौर से शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर चक्कर आने लगते हैं. इससे शरीर के ऑक्सीजन लेवल्स गिर जाते हैं और सिर घूमने लगता है.

विज्ञापन

ब्लड शुगर कम होना

ब्लड शुगर कम होना 5 / 7

लो ब्लड शुगर चक्कर आने के डाइट रिलेटेड कारणों में से एक है. शरीर के शुगर लेवल्स अचानक से गिर जाने पर एनर्जी कम हो जाती है और चक्कर आ सकते हैं.

इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस

इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस 6 / 7

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस, जैसे पौटेशियम या मैग्नीशियम कम होने के कारण चक्कर आ सकते हैं या व्यक्ति बेहोश हो सकता है.

विज्ञापन

कब चक्कर आने को ना करें इग्नोर

कब चक्कर आने को ना करें इग्नोर 7 / 7

अगर आपको हर दूसरे दिन या कहें लगातार चक्कर आ रहे हैं तो इस दिक्कत को इग्नोर ना करें और डॉक्टर से जांच करवाएं. डॉक्टर जांच के माध्यम से दिक्कत की जड़ तक पहुंच सकते हैं. यह भी पढ़ें - हाई बीपी को तुरंत नॉर्मल कैसे करें? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया कैसे घटेगा High Blood Pressure अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन