नींद में मुंह से लार गिरना किस बीमारी का संकेत है?
Neend Mein Laar Girna: अगर आपके भी मुंह से लार गिरती है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. कई बार मुंह से लार गिरना किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है. बस आपको सही वक्त पर पहचान करना आना चाहिए ताकि वक्त इलाज शुरू करवाया जा सके.

सामान्य कारण होना
2 / 6कई बार मुंह से लार निकलना आम समस्या है. अगर आप मुंह खोलकर सोते हैं या साइड करवट से सोते हैं तो आपकी लार निकल सकती है. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसा होना बहुत ही आम समस्या है.
नाक और साइनस की समस्या
3 / 6साइनस के शुरुआती दौर में नाक से लार निकल सकती है. अगर आपके मुंह से जरूरत से ज्यादा लार निकल रही है तो ऐसा होना लाजिमी है. हालांकि, आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका वक्त पर इलाज किया जा सकता है.
एलर्जी होना
4 / 6धूल, पराग या अन्य एलर्जी से नाक बंद हो सकती है. इसकी वजह से लार मुंह से निकलना शुरू हो जाती है. यह भी लार गिरने का कारण बनता है, इसलिए खुद को बचाने के लिए घरेलू नुस्खे का सहारा लें.
पाचन से जुड़ी समस्या
5 / 6कई बार पाचन खराब होने की वजह से ऐसा हो सकता है. कई रिसर्च के मुताबिक, Acid Reflux में पेट का एसिड ऊपर आता है, जिससे मुंह में लार ज्यादा बनने लगती है और ज्यादा होने पर बाहर निकल जाती है.
नींद से जुड़ी बीमारी
6 / 6नींद की बीमारी होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है, क्योंकि Sleep Apnea में सांस रुक-रुक कर चलती है. इसमें मुंह खुला रहता है और लार गिर सकती है.
