नसों में गांठ होना नॉर्मल है या किसी खतरनाक बीमारी का संकेत?
क्या आप जानते हैं नसों में गांठ क्यों होती है और इससे कैसे बचा जा सकता है? आइए जानते हैं कितनी खतरनाक है ये समस्या.

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि उन्हें नसों पर गांठ का महसूस होती है, जिस कारण दिल में किसी गंभीर बीमारी के खतरे का डर पैदा हो जाता है. आइए जानते हैं ये समस्या कितनी खतरनाक हो सकती है?
क्या आपने भी महसूस की है नसों में गांठ?
2 / 8कई लोग कभी-कभी हाथ या पैरों की नसों में हल्की गांठ या सख्ती महसूस करते हैं. शुरुआत में यह छोटी समस्या लगती है, लेकिन बार-बार होने पर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है.
क्या नसों में गांठ होना सामान्य है?
3 / 8एक्सपर्ट्स के अनुसार नसों में गांठ बनना पूरी तरह सामान्य नहीं माना जाता. यह खून के थक्के, चोट या अन्य अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है, अगर यह लंबे समय तक रहे, तो सावधानी जरूरी है.
किन कारणों से बनती है नसों में गांठ
4 / 8नसों में गांठ बनने के पीछे कई वजह हो सकती हैं, जैसे चोट लगना, इंजेक्शन लगना या खून का थक्का जमना. कई बार वैरिकोज वेन्स जैसी समस्या भी इसका कारण बन सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वैरिकोज वेन्स (Varicose Veins) में वाल्व कमजोर हो जाते हैं, जिससे खून जमने लगता है, नसें सूज जाती हैं और सख्त गांठ के रूप में दिखाई देती हैं.
ठीक होने में कितना समय लगता है?
5 / 8गांठ ठीक होने का समय उसकी वजह और शरीर की स्थिति पर निर्भर करता है. हल्की चोट से बनी गांठ कुछ दिनों में ठीक हो सकती है, जबकि खून के थक्के से बनी गांठ को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है.
कब बन सकती है गंभीर समस्या?
6 / 8अगर गांठ के साथ दर्द, सूजन, लालिमा या सांस लेने में परेशानी हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह बड़ी समस्या का रूप ले सकती है.
नसों की गांठ का इलाज कैसे होता है?
7 / 8हल्की स्थिति में आराम, गर्म सेंक और दवाओं से राहत मिल सकती है. वहीं गंभीर मामलों में डॉक्टर खून पतला करने वाली दवाएं या अन्य इलाज सुझा सकते हैं, ताकि समस्या को समय रहते कंट्रोल किया जा सके.
कैसे रखें नसों को हेल्दी और सुरक्षित
8 / 8नसों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और सही जीवनशैली अपनाना जरूरी है. लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें, पर्याप्त पानी पिएं और धूम्रपान से बचें, इससे जोखिम कम होता है, साथ ही अगर शरीर पर किसी तरह की गांठ दिखें तो देरी न करें और तुरंत डॉक्टर से इलाज कराएं. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI/Pexels)