नहाते वक्त सबसे पहले कहां पानी डालना चाहिए? एक्सपर्ट मनीष आचार्य से जानिए सही तरीका
Nahate Wakt Pani Pehle Kaha Dale: नहाते वक्त कहीं भी पानी डालने से अच्छा है कि आप ऐसी जगह डालें यहां पानी डालने से फायदा मिल सके. इससे आपको शरीर तापमान के बदलाव देखने को भी मिल सकते हैं.

Bathing Tips: हर मौसम में रोज नहाया जाता है. कभी गर्म पानी से तो कभी ठंडे पानी से, क्योंकि बिना नहाए गुजारा नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नहाते समय सबसे पहले पानी शरीर के किस हिस्से पर डालना चाहिए? ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे सीधे सिर या पूरे शरीर पर पानी डाल लेते हैं, जबकि आयुर्वेद में नहाने का पानी डालने के भी अपने फायदे बताए हैं. आप भी इस जगह को जानकर उसी तरह से नहाना शुरू कर सकते हैं.
सबसे पहले कहां डालना चाहिए पानी?
2 / 7एक्सपर्ट मनीष आचार्य के अनुसार, नहाने की शुरुआत पैरों पर पानी डालकर करनी चाहिए. इसके बाद ही आपको दूसरी जगह पानी डालना चाहिए. हालांकि, बेहतर यही है कि आपको पानी धीरे धीरे घुटनों, जांघों, पेट, कंधों और अंत में सिर तक ले जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें- नाइट शिफ्ट करने से कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कितना नुकसानदायक है रात में जागना
ऐसा करने से क्या होगा?
3 / 7ऐसा करने से शरीर का तापमान धीरे-धीरे बदलता है और शरीर को अचानक तापमान के झटके का सामना नहीं करना पड़ता. इससे शरीर की गंदगी और गर्माहट आसानी से कम हो जाएगी.
सीधे सिर पर पानी डालना सही है?
4 / 7अगर आप सिर पर पानी डालते हैं तो ऐसा ना करें. इससे शरीर और मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं पर अचानक असर पड़ सकता है. कुछ लोगों को चक्कर, सिरदर्द या असहजता महसूस हो सकती है.
नहाते वक्त यह तरीका अपनाने से क्या होगा?
5 / 7आयुर्वेद में भी बताया गया है कि नहाने के दौरान संतुलन बनाए रखना जरूरी है. इसलिए शरीर पर पहले पैर पर पानी डालने और अंत में सिर धोने से शरीर अधिक आराम महसूस करता है.
गर्म पानी से नहाते वक्त क्या करें?
6 / 7अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं तो कोशिश करें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी सीधे सिर पर न डालें. इससे बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही स्किन की नमी भी कम हो सकती है.
नहाने का सही तरीका क्या है?
7 / 7सबसे पहले पैरों पर पानी डालें और धीरे-धीरे पूरे शरीर को गीला करें. आखिर में सिर पर पानी डालकर बॉडी को साफ करें. इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में खून के थक्के क्यों आते हैं? जानिए किन कारणों से आ सकते हैं ब्लड क्लॉट्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.