पीरियड्स में खून के थक्के क्यों आते हैं? जानिए किन कारणों से आ सकते हैं ब्लड क्लॉट्स

Period Me Blood Clots Aana: अगर आपके पीरियड्स में ब्लड के साथ-साथ थक्के आ रहे हैं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. अगर ये बार-बार आएं, बहुत बड़े दिखाई दें तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. 

Period Me Blood Clots Aana
1 / 7
पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स क्या होते हैं? Image Credit- News24

Blood Clots During Periods: हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आते हैं. इस दौरान उन्हें दर्द, ऐंठन, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होती हैं. हालांकि, ये तमाम समस्याएं नॉर्मल होती है और यह हर महिला को अलग-अलग हो सकती हैं जैसे- कुछ महिलाओं के पेट में काफी दर्द होता है तो कुछ के खून के साथ छोटे या बड़े थक्के भी निकलते हैं. कई एक्सपर्ट का मानना है कि कई बार पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉट्स आना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स क्या होते हैं?

पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स क्या होते हैं?2 / 7

पीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स आना एंडोमेट्रियम के छोटे-छोटे जमा हुए हिस्से हो सकते हैं. यह पीरियड्स के दौरान शरीर से बाहर निकलते हैं और रंग बदलते रहते हैं. इसे भी पढ़ें- क्या एयर फ्रायर में खाना बनाने से कैंसर होता है? हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट से जानें इसके पीछे क्या है सच  

विज्ञापन

ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह

ज्यादा ब्लीडिंग होने की वजह 3 / 7

पीरियड्स में ज्यादा खून आने की वजह से ऐसा होता है. कहा जाता है कि जब शरीर के प्राकृतिक एंटी-क्लॉटिंग तत्व उसे पूरी तरह पानी नहीं दे पाते तो ये खून जमकर थक्कों बनकर निकलने लगे हैं.

गर्भाशय की परत का निकलना

गर्भाशय की परत का निकलना 4 / 7

हर महीने गर्भाशय की अंदरूनी परत टूटकर शरीर से बाहर निकलती है. इस प्रक्रिया के दौरान कुछ टिश्यू और खून मिलकर क्लॉट्स बना सकते हैं.

विज्ञापन

हार्मोनल असंतुलन होना

हार्मोनल असंतुलन होना 5 / 7

ऐसा हार्मोनल इंबैलेंस होने की वजह से भी हो सकता है, क्योंकि इससे गर्भाशय की परत जरूरत से ज्यादा मोटी हो जाती है, जिससे पीरियड्स के समय भारी ब्लीडिंग और क्लॉट्स की संभावना बढ़ जाती है.

गर्भाशय में फाइब्रॉइड्स

गर्भाशय में फाइब्रॉइड्स 6 / 7

गर्भाशय में बनने वाली गैर-कैंसरयुक्त गांठ, जिन्हें फाइब्रॉइड्स कहा जाता है, कुछ महिलाओं में अधिक खून और बड़े ब्लड क्लॉट्स निकलने का कारण भी बनता है.

विज्ञापन

कब हो सकता है खतरनाक?

कब हो सकता है खतरनाक?7 / 7

अगर बार-बार या बड़े ब्लड क्लॉट्स नजर आएं तो इसे नजरअंदाज ना करें. ज्यादा दर्द होने पर डॉक्टर से बात करें और चक्कर आने पर इलाज करवाएं. ऐसा कमजोरी होने की वजह से भी हो सकता है. इसे भी पढ़ें- लिवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं? ये 6 सुपरफूड कर सकते हैं मदद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन