नाभि में हल्दी का तिलक लगाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर इसके असर

Nabhi Par Haldi Ka tilak Lagane Ke Fayde: नाभि में हल्दी का तिलक लगाना एक पारंपरिक तरीका है. इससे स्किन की कई तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं. खास बात यह है कि इसे नियमित रूप से करने से आपको कई शारीरिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Nabhi Par Haldi Ka tilak Lagane Ke Fayde
1 / 6
Nabhi Par Haldi Ka tilak Lagane Ke Fayde

Nabhi Mein Haldi Lagana: भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल कई तरह किया जाता है.  नाभि में हल्दी का तिलक लगाना एक पारंपरिक तरीका है, क्योंकि इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. दादी-नानी के कई नुस्खों में नाभि में हल्दी लगाने की बात कही जाती है. माना जाता है कि इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं,  लेकिन इसके पीछे कितनी सच्चाई है और क्या सच में यह फायदेमंद है?

विज्ञापन

नाभि में हल्दी लगाने से क्या होता है?

नाभि में हल्दी लगाने से क्या होता है?2 / 6

नाभि को शरीर का एक संवेदनशील हिस्सा माना जाता है, जहां से स्किन के जरिए कुछ चीजें असर कर सकती हैं. हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन पर लगाने से कुछ हद तक फायदा दे सकते हैं.

विज्ञापन

स्किन इंफेक्शन से राहत

स्किन इंफेक्शन से राहत3 / 6

नाभि में हल्दी का तिलक लगाने से स्किन इंफेक्शन से राहत मिल सकती है. हल्दी स्किन पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं. नाभि के आसपास लगाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है.

सूजन और जलन में राहत

 सूजन और जलन में राहत4 / 6

अगर नाभि के आसपास हल्की सूजन या जलन है तो हल्दी लगाने से आराम मिल सकता है. सूजन और जलन होने पर आप दवा खाने के साथ-साथ हल्दी का तिलक का भी इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

स्किन को साफ रखने में मदद

 स्किन को साफ रखने में मदद5 / 6

हल्दी स्किन को साफ और हेल्दी रखने में सहायक मानी जाती है, जिससे स्किन पर चमक भी आ सकती है. अगर आपकी नाभि में गंदगी जमने लगी है तो स्किन को साफ रखने के लिए तिलक लगाएं.

हल्की खुजली में राहत

हल्की खुजली में राहत6 / 6

नाभि के आसपास खुजली होने पर हल्दी लगाने से आराम मिल सकता है. आप हल्दी को नारियल के तेल के साथ भी लगा सकते हैं. इससे फायदे ज्यादा मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन