नाक के अंदर फुंसी होने का क्या कारण है?

Naak Me Funsi Kyu Hoti Hai: नाक के अंदर फुंसी होना किसी आम दिक्कत के कारण भी हो सकता है और यह किसी इंफेक्शन की वजह से भी होता है. यहां जानिए नाक के अंदर क्यों होती है फुंसी.

pimple in nose symptoms causes
1 / 7
pimple in nose symptoms causes

Pimples In Nose: शरीर में कहीं भी फुंसी होने पर दर्द होता है लेकिन अगर नाक में फुंसी हो जाए तो यह बेहद ही दर्दनाक और असुविधाजनक अनुभव है. नाक में फुंसी होने को मेडिकल भाषा में वेस्टिबुलाइटिस कहा जाता है. लेकिन, नाक में फुंसी क्यों निकलती है और यह किस बीमारी का लक्षण हो सकता है जानिए यहां. साथ ही, जानिए नाक में फुंसी (Naak Me Funsi) हो जाए तो क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

नाक के बाल उखाड़ना

नाक के बाल उखाड़ना 2 / 7

नाक के बालों को अगर जड़ से उखाड़ा जाए तो इससे नाक के अंदर घाव हो जाता है जिससे बैक्टीरिया के कारण संक्रमण होता है और फुंसी निकल जाती है.

विज्ञापन

बार-बार नाक साफ करना

बार-बार नाक साफ करना 3 / 7

अगर आप बार-बार अपनी नाक को साफ करते हैं, नाक में टिशू और नाक में उंगली डालते हैं तो इससे नाक में सूजन और फुंसी हो सकती है.

इनग्रोन हेयर

इनग्रोन हेयर 4 / 7

अगर नाक में इनग्रोन बालों की दिक्कत होती है यानी अगर नाक के अंदर के बाल त्वचा के अंदर मुड़े हुए निकलते हैं तो इससे फुंसी हो सकती है.

विज्ञापन

नेजल फुरंकुलोसिस

नेजल फुरंकुलोसिस5 / 7

यह नाक का एक संक्रमण है जिसमें नाक के अंदर फुंसी हो जाती है. यह एडवांस्ड स्टेज है जिसमें फुंसी को फोड़ा जाए तो संक्रमण मस्तिष्क तक जा सकता है.

हरपीज सिम्प्लेक्स

हरपीज सिम्प्लेक्स6 / 7

नाक के अंदर निकलने वाली फुंसी कभी-कभी हरपीज वायरस का लक्षण भी हो सकती है. इसमें एक फुंसी नजर नहीं आती बल्कि नाक के अंदर पानी से भरे हुए छोटे-छोटे दानों का गुच्छा नजर आता है जिनमें खुजली और जलन होती है.

विज्ञापन

नाक में फुंसी निकल जाए तो क्या करें

नाक में फुंसी निकल जाए तो क्या करें 7 / 7

अगर नाक में फुंसी निकल जाए तो इस फुंसी को फोड़ें नहीं क्योंकि नाक की फुंसी को फोड़ना सीधे दिमाग पर असर डाल सकता है. आप फुंसी को ठीक करने के लिए गर्म कपड़े से सिकाई कर सकते हैं. इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक क्रीम लगाई जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन