नाक बड़ी होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर ने बताया किन वजहों से बढ़ता है नाक का गोश्त
Naak Ka Gosht Badhna: अचानक अगर आपकी नाक का आकार बढ़ना शुरू हो गया है तो यह एक वक्त के बाद जाकर चिंता का विषय हो सकता है. कई बार सांस लेने में दिक्कत भी महसूस होने लगती है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

What Causes Nose Polyps: कई लोगों को लगता है कि उम्र के साथ उनकी नाक का आकार बड़ा होता जा रहा है या नाक के अंदर “गोश्त” बढ़ गया है. दरअसल, इसके पीछे कई मेडिकल और प्राकृतिक कारण हो सकते हैं. कुछ मामलों में यह सामान्य होता है, जबकि कुछ स्थितियों में यह किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है. आइए जानते हैं नाक बड़ी होने या अंदर मांस बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं.
नाक बड़ी क्यों दिखती है?
2 / 6एक उम्र के बाद ऐसा होना आम है, क्योंकि स्किन ढीली होने लगती है जिससे नाक का कार्टिलेज थोड़ा नीचे की ओर चला जाता है. वहीं, अगर माता-पिता की नाक बड़ी है, तो बच्चों में भी यह फीचर आ सकता है.
नाक के पॉलिप्स
3 / 6नाक के अंदर सॉफ्ट टिश्यू की ग्रोथ हो जाती है, जिसे पॉलिप्स कहते हैं. इस दौरान नाक का गोश्त बढ़ जाता है और नाक बंद होना, सांस लेने में दिक्कत या खुशबू ना आने की समस्या शुरू हो जाती है.
एडेनोइड्स का बढ़ना
4 / 6यह समस्या बच्चों में ज्यादा देखी जाती है, जिसमें नाक के पीछे मौजूद टिश्यू बढ़ जाते हैं. अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए वरना जरूरत से ज्यादा दर्द परेशान कर सकता है.
साइनस की शिकायत
5 / 6नाक में दिक्कत साइनस की वजह से भी हो सकता है. कई बार क्रॉनिक साइनसाइटिस में नाक के अंदर सूजन और ब्लॉकेज हो जाती है, जिससे नाक भारी और बड़ी लगती है. ऐसे में डॉक्टर को दिखाना बेस्ट रहेगा.
इंफेक्शन होना
6 / 6अगर आपकी नाक से बार-बार खून आ रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. बार-बार एलर्जी या साइन इंफेक्शन होने से नाक के अंदर सूजन आ जाती है, जिससे गोश्त बढ़ा हुआ महसूस हो सकता है.