1 दिन में मुंह के छाले कैसे ठीक करें? 5 असरदार तरीके
Muh Ke Chale Kaise Theek Kare: अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं और दर्द पैदा कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपके साथ सिर्फ 1 दिन में छाले ठीक करने की रेमेडी साझा करेंगे, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है.

Mouth Ulcers: मुंह में छाले होने का मतलब है कि आपका पेट खराब हो रहा है. हालांकि, यह बहुत ही सामान्य लक्षण है, लेकिन एक से ज्यादा छाले होना खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार यह छाल खाने-पीने से दुख सकते हैं, बात करने में दिक्कत हो सकती है और बार-बार दर्द का कारण भी बन सकता है. हालांकि, ये सब छालों के आम लक्षण हैं, लेकिन ये समस्या अक्सर पेट की गर्मी, विटामिन की कमी, स्ट्रेस या मसालेदार खाने की वजह से होती है.
शहद आएगा काम
2 / 6छाले को शहद लगाकर ठीक किया जा सकता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जिससे छालों के दर्द में आराम मिलता है. आपको पहले ही दिन काफी फर्क देखने को मिलेगा.
नारियल तेल लगाएं
3 / 6आप नारियल का तेल लगाकर भी छालों से राहत पा सके हैं. नारियल का तेल छाले को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है. आप कॉटन से छाले पर तेल लगाएं और फर्क खुद महसूस करें.
नमक वाले पानी से गरारे
4 / 6गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं. आप दिन में 3 बार गरारे करें, क्योंकि इससे छाले जल्दी सूख जाते हैं और आपको पहलेही दिन आराम देखने को मिल सकता है.
एलोवेरा जेल आएगा काम
5 / 6छालों के लिए एलोवेरा जेल बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इसे मुंह को ठंडक मिलती है और दर्द से आराम मिलता है. अगर आपको जलन महसूस होती है तो यह आरामदायक साबित हो सकता है.
बर्फ से सिकाई
6 / 6बर्फ से सिकाई करना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. आप 1 छोटा बर्फ का टुकड़ा लें और हर एक घंटे बाद बर्फ से सिकाई करें. इससे दर्द और सूजन में बहुत ही आराम मिलेगा और छाले अपनेआप ठीक होने लगेंगे.