मुंह कड़वा होना किस बीमारी का संकेत है? एक्सपर्ट से जानिए 5 मुख्य वजह

Muh Kadwa Hona Reason In Hindi: कई बार सुबह उठने के बाद मुंह कड़वा लगता है. पानी पीने के बाद भी सही नहीं होता और ऐसा एक नहीं बल्कि कई बार होता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसकी वजह जरूर जानिए. 

Why is my mouth kadwa
1 / 7
मुंह कड़वा होना किस बीमारी का संकेत है?

Sudden Bitter Taste In Mouth: सुबह उठते ही मुंह में कड़वाहट महसूस होना या पूरे दिन बार-बार मुंह का स्वाद बिगड़ जाना जैसी समस्या से यकीनन आप भी जूझते होंगे. इसलिए ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे तो यह शरीर में किसी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत भी हो सकती है. हालांकि, हर बार मुंह का कड़वा होना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण नहीं होता, लेकिन इसकी वजह जानना जरूरी है. आइए जानते हैं मुंह कड़वा होने की 5 मुख्य वजह क्या हो सकती हैं.

विज्ञापन

एसिड रिफ्लक्स की समस्या

एसिड रिफ्लक्स की समस्या2 / 7

मुंह कड़वा एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज की वजह से हो सकता है. इस स्थिति में पेट का एसिड खाना नली के रास्ते ऊपर आ जाता है, जिससे मुंह में कड़वा या खट्टा स्वाद आने लगता है. इसे भी पढ़ें- डायबिटीज में पैरों की समस्या क्या होती है? आपको नजर आएं ये संकेत तो न करें नजरअंदाज

विज्ञापन

मुंह और दांतों को साफ ना करना 

मुंह और दांतों को साफ ना करना 3 / 7

अगर दांतों और जीभ की ठीक से सफाई नहीं होती तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इससे मुंह से बदबू आने के साथ-साथ कड़वाहट भी महसूस हो सकती है. इसलिए आप अपने दांत अच्छे से साफ करें.

लिवर की समस्या 

लिवर की समस्या 4 / 7

मुंह का लगातार कड़वा रहना लिवर या पित्ताशय से जुड़ी गड़बड़ियों का संकेत हो सकता है. अगर इसके साथ पेट में दर्द, आंखों या स्किन का पीला पड़ना और भूख कम लगना जैसी शिकायत होने लगती हैं.

विज्ञापन

दवाओं का साइड इफेक्ट

दवाओं का साइड इफेक्ट5 / 7

कुछ एंटीबायोटिक, विटामिन सप्लीमेंट, ब्लड प्रेशर की दवाएं और दवाएं मुंह में कड़वा या धातु जैसा स्वाद पैदा कर सकती हैं. अगर किसी नई दवा की शुरुआत के बाद यह समस्या हुई है.

संक्रमण जैसी समस्याएं

संक्रमण जैसी समस्याएं6 / 7

सर्दी-जुकाम, साइनस संक्रमण, वायरल इंफेक्शन, मुंह का संक्रमण या स्वाद महसूस करने वाली नसों पर असर डालने वाली कुछ बीमारियां भी मुंह में कड़वाहट का कारण बन सकती हैं.

विज्ञापन

मुंह की कड़वाहट कम करने क्या करें? 

मुंह की कड़वाहट कम करने क्या करें? 7 / 7

दिन में कम से कम दो बार दांत और जीभ की अच्छी तरह सफाई करें. इसलिए दिनभर पानी पिएं और अनहेल्दी चीजों से दूर रहें. साथ ही, खुद का ध्यान रखने के लिए अच्छी डाइट लें. इसे भी पढ़ें- मानसून के दौरान जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है? ऑर्थोपेडिक से जानिए 5 मुख्य कारण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन