पतला होने के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?

Morning Drink For Weight Loss: सुबह की शुरुआत सही पानी या कहें ड्रिंक पीकर की जाए तो वजन तेजी से कम होने लगता है. आप भी जानिए सुबह क्या पीने पर होगा वेट लॉस.

Weight loss drink
1 / 7
Weight loss drink

Motapa Kaise Kam Kare: मोटापा एक नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकता है. वहीं, बढ़ता वजन मानसिक तौर पर भी व्यक्ति को परेशान कर देता है जब अपने मनपसंद कपड़े टाइट होने लगते हैं या कोई बार-बार टोकने लगता है. ऐसे में व्यक्ति की कोशिश रहती है कि किसी ना किसी तरह वजन कम (Weight Loss) कर लिया जाए. इसीलिए यहां ऐसी कुछ ड्रिंक्स, मसालों के पानी और हर्बल टी का जिक्र किया जा रहा है जो फैट बर्निंग गुणों से भरपूर (Fat Burning Driks) होती हैं और तेजी से वजन कम करने में मदद करती हैं. आप भी सुबह की शुरुआत इन चीजों को पीकर कर सकते हैं.

विज्ञापन

जीरा पानी

जीरा पानी 2 / 7

सुबह-सुबह खाली पेट जीरा पानी पिया जाए तो फैट बर्न होने लगता है. यह पाचन को भी अच्छा रखता है और पेट फूलने जैसी दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है.

विज्ञापन

अदरक की चाय

अदरक की चाय 3 / 7

अदरक की हर्बल टी फैट बर्निंग गुणों से भरपूर होती है. अदरक के टुकड़े को पानी में पकाकर हर्बल टी तैयार होती है. इसे बिना चीनी डाले पीने पर वजन कम होने में असर दिखता है.

चिया सीड्स का पानी

चिया सीड्स का पानी 4 / 7

एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच चिया सीड्स डालकर रोजाना खाली पेट पिया जाए वजन कम हो सकता है. चिया सीड्स लंबे समय तक पेट भरा हुआ भी रखते हैं.

विज्ञापन

सेब का सिरका

सेब का सिरका 5 / 7

एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिया जा सकता है. रोजाना सुबह इस पानी को पीने पर वजन कम होता है. इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पानी में मिलाए बिना सेब का सिरका नहीं पिया जाता है.

मेथी का पानी

मेथी का पानी 6 / 7

रात में एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह हल्का गर्म करके पी लें. इस पानी को पीने पर वजन कम होता है और बार-बार भूख नहीं लगती है.

विज्ञापन

शहद और नींबू का पानी

शहद और नींबू का पानी 7 / 7

एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस डालकर पिया जा सकता है. इस पानी से फैट बर्न होता है और पेट कम होने लगता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन