सुबह उठते ही दिखने वाले ये संकेत बताते हैं कैसी है आपकी सेहत? रिसर्च से समझें शरीर के कुछ इशारे
What Are The Signs That You Are Healthy: आप हेल्दी हैं या नहीं, यह इस लेख में बताए संकेतों से समझा जा सकता है. NCBI की एक रिसर्च के मुताबिक, कुछ इशारे या बदलाव शरीर के हेल्दी होने का संकेत देते हैं. ये संकेत क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

सुबह उठने के बाद शरीर हमें कई तरह के छोटे-छोटे संकेत देता है. कभी उठते ही सिरदर्द होता है, कभी मुंह बहुत सूखा महसूस होता है तो कभी पेशाब का रंग ज्यादा गहरा नजर आता है. अक्सर हम इन बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ संकेत आपकी नींद, हाइड्रेशन या ब्लड प्रेशर जैसी चीजों के बारे में जानकारी दे सकते हैं. हालांकि, किसी एक लक्षण को देखकर बीमारी का कारण मान लेना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च के मुताबिक आइए जानते हैं ये संकेत क्या हो सकते हैं.
सुबह उठते ही सिरदर्द होना
2 / 6अगर आपको अक्सर सुबह उठते ही सिरदर्द रहता है तो इसे लगातार नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- नींद पूरी न होना, गलत पोजीशन पर सो जाना, माइग्रेन या नींद से जुड़ी परेशानियां आदि. 2024 में पब्लिश एक रिसर्च में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और सुबह उठने पर होने वाले सिरदर्द के बीच कनेक्शन देखा गया. इसलिए रोज सुबह सिरदर्द होने पर इसका कारण जरूर पता लगाएं. इसे भी पढ़ें- सिर में दर्द होने पर कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, बढ़ सकती है दिक्कत और नहीं मिलता आराम
सुबह पेशाब का रंग ज्यादा गहरा होना
3 / 6सुबह का पहला यूरिन रात भर पानी न पीने की वजह से नॉर्मल से थोड़ा गहरा हो सकता है, लेकिन अगर यूरिन लगातार बहुत गहरा नजर आ रहा है तो यह शरीर में पानी की कमी की ओर इशारा कर सकता है. इसलिए सिर्फ एक बार यूरिन का रंग देखकर डिहाइड्रेशन का पता नहीं लगाया जा सकता. इसकी नियमित जांच जरूर होनी चाहिए, ताकि गहरे रंग के पीछे की असल वजह पता लगाई जा सके.
सुबह उठने के बाद BP बढ़ना
4 / 6सुबह उठने के बाद ब्लड प्रेशर का बढ़ना शरीर की नॉर्मल सर्कैडियन रिदम का हिस्सा हो सकता है. इसे मॉर्निंग ब्लड प्रेशर सर्ज भी कहा जाता है. इसका मतलब यह नहीं है कि सुबह BP थोड़ा बढ़ना अपने आप में बीमारी है, लेकिन अगर सुबह का ब्लड प्रेशर रीडिंग लगातार ज्यादा आती हैं तो उन्हें ट्रैक करके एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें. कई बार यह किसी बीमारी की ओर इशारा करता है.
सुबह उठते ही बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
5 / 6पूरी रात सोने के बाद भी अगर सुबह उठते ही शरीर भारी और थका हुआ महसूस होता है तो इसे सिर्फ आलस समझना सही नहीं है. खराब नींद की क्वालिटी, रात में बार-बार नींद टूटना, स्ट्रेस या स्लीप डिसऑर्डर इसकी वजह हो सकते हैं. आप इसका असल कारण जानने की कोशिश करें और थकान को दूर करें.
सुबह मुंह सूखना या बहुत ज्यादा प्यास लगना
6 / 6सुबह उठते ही मुंह हल्का सूख रहा है तो यह नॉर्मल बात है, खासकर अगर रात में मुंह खुला रहकर सांस ली गई हो या कमरे का माहौल बहुत सूखा हो. वहीं, अगर यह समस्या लगातार रहती है और बहुत ज्यादा प्यास या बार-बार पेशाब आने जैसे दूसरे बदलाव भी नजर आते हैं तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे लक्षणों के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें- नए और पुराने कमर दर्द से कैसे मिलेगा छुटकारा, इंटरनेशनल जर्नल में बताए गए हैं ये तरीके