सिर में दर्द होने पर कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, बढ़ सकती है दिक्कत और नहीं मिलता आराम

Headache Home Remedies: नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके से जानिए सिर में दर्द होने पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए. ये गलतियां सिर के दर्द को बढ़ा सकती हैं. साथ ही, जानिए किस तरह तकलीफ कम होने में मदद मिलती है.

Headache Home Remedies
1 / 7
सिर के दर्द में कभी ना करें ये गलतियां. AI Generated Image

Headache Do's and Don'ts: सिर का दर्द एक ऐसी दिक्कत है जिससे कभी ना कभी हम सभी दो-चार होते ही हैं. कभी बहुत तनाव होने पर सिर का दर्द होने लगता है तो कभी खाना ना खाने पर या कम पानी पीने पर सिर में दर्द (Headache) होता है. बहुत से लोगों में सिर का दर्द (Migraine) कई घंटों तक भी बना रहता है जिस चलते वे अपने रोजमर्रा के काम भी ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं. ऐसे में नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके की सलाह काम आ सकती है. यहां कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे आप खुद ही सिर के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. यहां जानिए सिर के दर्द में कौन से काम करने चाहिए और किन कामों से परहेज करने में ही समझदारी होती है.

विज्ञापन

सिर दर्द में ना करें ये 4 गलतियां

सिर दर्द में ना करें ये 4 गलतियां 2 / 7

सिर का दर्द होने पर कभी भी खाना स्किप नहीं करना चाहिए क्योंकि खाना ना खाने से दिक्कत बढ़ सकती है. जरूरत से ज्यादा सोने से भी बचना चाहिए. बहुत देर तक किसी स्क्रीन को नहीं देखना चाहिए क्योंकि आंखों पर दबाव पड़ने से सिर का दर्द बढ़ता है और चौथी गलती जिससे बचना जरूरी है वो है एल्कोहल का सेवन. सिरदर्द होने पर मादक पदार्थों से दूर रहना चाहिए.

विज्ञापन

पिएं ढेर सारा पानी

पिएं ढेर सारा पानी3 / 7

सिर का दर्द होने पर ढेर सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी की कमी से भी सिर का दर्द हो सकता है. ऐसे में पानी पीने पर दिक्कत दूर हो सकती है.

आराम करना है जरूरी

आराम करना है जरूरी 4 / 7

सिर में दर्द होने पर आराम करना जरूरी है. आराम करने पर और रिलैक्स महसूस करने से सिर का दर्द कम होने लगता है. इस बात का ध्यान रखें कि तनाव सिर का दर्द बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

घर पर रहना है बेस्ट

घर पर रहना है बेस्ट5 / 7

सिर का दर्द होने लगे तो घर पर रहने पर आराम मिल सकता है. अगर सिर में दर्द के साथ ही शरीर का तापमान बढ़ गया है तो घर पर रहना ही बेहतर होता है.

डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क

डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क 6 / 7

अगर सिर का दर्द किसी भी तरह से कम नहीं हो रहा है और तबीयत बिगड़ती जा रही है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. इसके अलावा, अगर आप हर दूसरे-तीसरे दिन सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो डॉक्टर से मिलें.

विज्ञापन

बच्चे को सिरदर्द होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए

बच्चे को सिरदर्द होने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए 7 / 7

अगर बच्चे को सिर में दर्द हो रहा है और सिरदर्द के साथ ही उसे देखने में दिक्कत हो रही है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. बच्चे का सिरदर्द अगर बढ़ता जाए और उसे खाना खाते हुए जबड़े में दर्द होता है या रात में वह दर्द के चलते नींद से उठ जाता है तो डॉक्टर से मिलें. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन