नए और पुराने कमर दर्द से कैसे मिलेगा छुटकारा, इंटरनेशनल जर्नल में बताए गए हैं ये तरीके

Lower Back Pain: हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में छपी रिपोर्ट में कमर में होने वाले दर्द के बारे में बताया गया है. रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि कमर में दर्द होने पर कौन से आम तरीके आजमाकर देखे जा सकते हैं. इन तरीकों से कमर के दर्द से राहत मिलती है.

Back Pain Remedies

कमर दर्द से राहत पाने के लिए क्या करें? AI Generated Image

Back Pain Remedies: कमर का दर्द लोगों को होने वाली आम दिक्कतों में से एक है. कमर का दर्द परेशान करे तो एक्सरसाइज से लेकर लाइफस्टाइल चेंजेस तक दिक्कत को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं. हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में छपी रिपोर्ट भी इसी का जिक्र करती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कमर दर्द होने के क्या कारण हो सकते हैं और नए या पुराने कमर दर्द से किस तरह राहत मिल सकती है. अगर आप भी कमर दर्द से परेशान रहते हैं तो ये तरीके आजमाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दूर होगा कमर का दर्द

ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे और उपाय हैं जो कमर के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं. कमर दर्द की दवा लिए बिना ही ये तरीके आजमाकर देखे जा सकते हैं. अगर 12 हफ्तों से कम से कमर में दर्द हो तो उसे नया कमर दर्द कहते हैं और अगर कमर दर्द 12 हफ्तों से ज्यादा बना हुआ है तो यह क्रोनिक कमर दर्द कहलाता है.

नए कमर दर्द से छुटकारा

विज्ञापन

नए कमर दर्द से छुटकारा दिलाने में गर्माहट काम आ सकती है. गर्माहट के लिए गर्म सिकाई की जा सकती है. कपड़े को गर्म तवे पर लगाकर फिर कमर पर लगाया जाए तो इससे गर्म सिकाई हो सकती है. इसके अलावा, हीटिंग पैड से भी सिकाई कर सकते हैं.

मसाज भी नए कमर दर्द (New Back Pain) में आरामदायक हो सकती है, तेल लगाकर कमर की मालिश की जा सकती है. हल्के हाथ से मसाज करने पर आराम मिल सकता है.

विज्ञापन

एक्यूपंचर यानी प्रेशर पॉइंट्स को दबाने से और योगा या फिर ताई ची से नया कमर दर्द कम हो सकता है. ये तरीके कमर को रिलैक्स्ड फील करने में मदद करते हैं और मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं जिससे ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है सो अलग.

पुराने कमर दर्द से छुटकारा

विज्ञापन

पुराने कमर के दर्द को दूर करने के लिए एक्सरसाइज की जा सकती है. इस एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग, बैलेंस को बेहत करना और कोर मसल्स को मजबूत करना शामिल होता है. इसके अलावा, क्रोनिक बैक पेन में फिजिकल थेरेपी, एक्यूपंचर और माइंडफुलनेस बेस्ड प्रोग्राम काम आते हैं जो स्ट्रेस को कम सकते हैं.

क्राइरोप्रैक्टिक ट्रीटमेंट्स, ताई ची योगा और प्रोग्रेसिव रिलैक्सेशन टेक्नीक्स भी कमर के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकती हैं.

विज्ञापन

इस बात का खास ध्यान रखें कि यह सलाह चोट लगने के कारण होने वाले कमर दर्द के लिए, कैंसर के लिए, किसी इंफेक्शन या फ्रैक्चर के लिए नहीं है बल्कि यह आम कमर दर्द के लिए है.

कमर में क्यों होता है दर्द

विज्ञापन
  • कमर की मसल्स में दबाव या चोट के कारण कमर का दर्द हो सकता है. कमर पर झटका लगने से, मोटापे के कारण मसल्स पर पड़ने वाले प्रेशर से या ओवरलोड से कमर का दर्द हो सकता है.
  • कमर या रीढ़ की हड्डी में चोट या किसी अन्य दिक्कत के कारण कमर का दर्द (Kamar Ka Dard) हो सकता है.
  • आर्थराइटिस में वियर और टियर के चलते, उम्र ज्यादा होने से, किसी पुरानी चोट से या जेनेटिक्स के चलते कमर में दर्द होता है.
  • कुछ रेयर कंडीशंस में कमर में दर्द हो सकता है, जैसे स्पाइनल ट्यूमर, इंफेक्शन या किडनी स्टोन या किडनी इंफेक्शन.

यह भी पढ़ें – Palm Oil क्या होता है और इससे क्यों डरते हैं लोग? जानिए सेहत पर पाम ऑयल के प्रभाव

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Source - Harvard

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ