मानसिक बीमारी होने पर शरीर में दिखाई देने लगते हैं 5 संकेत! जानिए कब ये हो सकते हैं खतरनाक?
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, कम फिजिकल एक्टिविटी, खानपान के कारण न सिर्फ पेट, दिल, बल्कि दिमाग पर भी असर पड़ता है. आज हालात कुछ ऐसे बन चले हैं कि बड़ी संख्या में लोग मानसिक बीमारी का शिकार हो रहे हैं. आइए जानते हैं क्या होती है ये बीमारी और कैसे इसमें दिखाई देते हैं लक्षण?

क्या होती है मानसिक बीमारी?
2 / 10मानसिक बीमारी (Mental Illness) स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी स्थितियां हैं जो किसी व्यक्ति के सोचने, महसूस करने, व्यवहार करने या मूड को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं.
दैनिक जीवन पर सीधा पड़ने लगता है असर
3 / 10मानसिक बीमारी की स्थिति में दैनिक जीवन के कामकाज में भी बाधा डाल सकती है. इस समस्या के कारण व्यक्ति डिप्रेशन, एंग्जायटी, जैसी समस्याओं का शिकार हो सकता है.
मानसिक बीमारी के लक्षणों को लोग कर देते हैं नजरअंदाज
4 / 10इस बीमारी में शरीर में कई ऐसे बदलाव दिखाई देने लगते हैं, जिसे अक्सर लोग हल्के में ले लेते हैं और नजरअंदाज करने लगते हैं. हालांकि, अगर वक्त रहते इन्हें समझ लिया जाए, तो स्थिति को काफी हद तक बेहतर किया जा सकता है.
बहुत ज्यादा थकान
5 / 10मानसिक बीमारी की स्थिति में व्यक्ति को बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगता है. इसे अक्सर लोग काम, या नींद की कमी समझ लेते हैं, लेकिन बिना किसी कारण बहुत ज्यादा थकान महसूस होना आम बात नहीं.
शरीर में असामान्य दर्द
6 / 10मानसिक बीमारी (जैसे अवसाद या चिंता) में शरीर में दर्द होना एक वास्तविक लक्षण है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. ज्यादा तनाव, अवसाद (Depression), या एंग्जायटी (Anxiety) के कारण मांसपेशियां तन जाती हैं, जिससे सिरदर्द, गर्दन-पीठ में दर्द, और पेट दर्द हो सकता है. अगर आपके सभी टेस्ट सामान्य हैं और फिर भी आपको लगातार दर्द महसूस हो रहा है, तो ये मानसिक बीमारी का लक्षण हो सकता है.
सामाजिक रूप से अलग-थलग होना
7 / 10मानसिक बीमारी में व्यक्ति अक्सर सामाजिक रूप से अलग-थलग हो जाता है. वह दोस्तों, परिवार और पसंदीदा गतिविधियों से दूरी बना लेता है, जिससे अकेलापन, उदासी और भावनात्मक तनाव बढ़ने लगता है.
बहुत ज्यादा चिंता या डर
8 / 10कई बार आपने महसूस किया होगा कि कई ऐसे होते हैं, जो पहले बहुत आराम से मजे में जीते थे, लेकिन अचानक वह हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा सोचना, डर का इजहार करने लगते हैं. यह भी मानसिक बीमारी की ओर इशारा करते है, जिसे जरा भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.
बेजान शरीर महसूस होना
9 / 10जब हम मानसिक रूप से फिट नहीं रहेंगे तो इसका सीधा असर हमारे शरीर और ऊर्जा में पड़ेगा. रिसर्च बताते हैं कि बिना किसी स्पष्ट कारण के अगर व्यक्ति को लंबे समय तक ऐसा महसूस हो रहा है कि उसके शरीर की सारी ऊर्जा खत्म हो गई है, और पूरा शरीर बहुत थका हुआ है, तो यह सीधे तौर पर दिमागी बीमारी की ओर इशारा करते हैं. (Image: Pexels)
अस्वीकरण
10 / 10इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexles)