30 दिन तक मीट नहीं खाने से क्या होगा? शरीर में दिखेंगे ये 5 बड़े बदलाव

30 Din Tak Meat Na Khane Se Kya Hota Hai: अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं और एक भी मीट, मटन या चिकन के बिना नहीं रह सकते तो आपको इस आदत को सुधारना चाहिए क्योंकि डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा मीट ना खाना ज्यादा बेहतर मानती हैं.

30 days Meat fasting effects on body
1 / 6
30 दिनों तक मीट ना खाना. Image Credit- Freepik

Is Good If You Dont Eat Meat: नॉनवेज खाने के शौकीन हमेशा से ही कुछ नए खाने की तलाश में रहते हैं. हर रोज दस्तरखान पर मीट से बनी नई डिश चाहिए होती है, लेकिन क्या आपको पता है यह आदक हमारी हेल्थ को किस हद तक नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा का कहना है कि अगर 30 दिनों तक मीट को अपनी थाली से गायब कर दिया जाए तो शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. ये किस तरह के बदलाव हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को मिलता है आराम

पाचन तंत्र को मिलता है आराम2 / 6

नॉनवेज थोड़ा हैवी होता है और पाचन को भी पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. नॉनवेज, खासकर भारी और तला-भुना मांस, पचाने में समय लेता है. इसे ना खाने से पेट हल्का रहता है और गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतें कम हो सकती हैं.

विज्ञापन

शरीर में हल्कापन महसूस होता है

शरीर में हल्कापन महसूस होता है 3 / 6

वेजिटेरियन डाइट आमतौर पर हल्की होती है, जिससे शरीर में सुस्ती कम और हल्कापन ज्यादा महसूस होता है. अगर नॉनवेज डाइट लगातार ली जाए तो शरीर सुस्त होने लगता है और पेट भरा हुआ रहता है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद 4 / 6

नॉनवेज कम करने से बैड कोलेस्ट्रॉल घट सकता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर रहती है. अगर आप मीट का सेवन कर भी रहे हैं तो इसे पूरी तरह से साफ करके खाएं, वरना शरीर का फैट बढ़ सकता है.

विज्ञापन

वजन घटाने में मदद

वजन घटाने में मदद 5 / 6

अगर आप नॉनवेज छोड़कर हेल्दी वेज डाइट अपनाते हैं तो कैलोरी कम हो सकती है और वजन घटाने में मदद मिलती है. ऐसा इसलिए क्योंकि रेड मीट में कैलोरी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है.

स्किन में सुधार करना

स्किन में सुधार करना 6 / 6

कुछ लोगों में ऑयली और भारी खाना कम होने से स्किन साफ और ग्लोइंग दिखने लगती है. वेज डाइट में फल और सब्जियां ज्यादा होती हैं, जिससे शरीर को नैचुरल डिटॉक्स का फायदा मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन