पुरुषों की ये 3 आदतें छीन सकती हैं 'पापा' बनने का सपना, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर कौन-कौन सी ऐसी आदतें हैं, जो दिखने में बड़ी नॉर्मल लगती है, लेकिन उनके कारण भविष्य में पुरुषों को पिता बनने में परेशानी हो सकती है? आइए जानते हैं ऐसे 3 सबसे कॉमन आदतों के बारे में.

Sperm Count Increase Tips
1 / 8

विज्ञापन

पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या

पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या2 / 8

पिछले कुछ सालों में पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मामले तेजी से बढ़े हैं. पहले इसे सिर्फ महिलाओं की समस्या माना जाता था, लेकिन अब शोध बताते हैं कि पुरुषों की खराब जीवनशैली और गलत आदतें भी फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन

लाइफस्टाइल का फर्टिलिटी पर असर

लाइफस्टाइल का फर्टिलिटी पर असर3 / 8

रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता को कमजोर कर सकती हैं. गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि की कमी से हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे स्पर्म की गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है, जिसका नतीजा ये होता है कि पुरुषों को पिता बनने में परेशानी हो सकती है.

टाइट अंडरवियर पहनना

टाइट अंडरवियर पहनना4 / 8

बहुत ज्यादा टाइट अंडरवियर पहनने से टेस्टिकल्स के आसपास गर्मी बढ़ जाती है, जिसका स्पर्म प्रोडक्शन पर निगेटिव असर पड़ सकता है और समय के साथ स्पर्म क्वालिटी भी खराब होती है.

विज्ञापन

धूम्रपान और शराब

धूम्रपान और शराब 5 / 8

सिगरेट और वेपिंग में मौजूद निकोटीन और हानिकारक केमिकल्स शरीर पर बुरा असर डालते हैं. यह स्पर्म की संख्या और उनकी गतिशीलता को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे भविष्य में पिता बनने की संभावना कम हो सकती है. इतना ही नहीं, जो लोग ज्यादा शराब का सेवन करते हैं उनको भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

जंक फूड भी खतरा

जंक फूड भी खतरा6 / 8

फास्ट फूड, तला-भुना खाना और पैकेज्ड फूड का ज्यादा सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पैदा कर सकता है. इससे हार्मोन असंतुलन हो सकता है, जो स्पर्म बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर फर्टिलिटी को कमजोर बना सकता है.

विज्ञापन

इन हेल्दी फूड्स से बेहतर हो सकती है फर्टिलिटी

इन हेल्दी फूड्स से बेहतर हो सकती है फर्टिलिटी7 / 8

अगर आप अपनी फर्टिलिटी बेहतर रखना चाहते हैं, तो अनार, पालक, टमाटर, बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज जैसे पोषक आहार को अपनी डाइट में शामिल करें. ये जरूरी विटामिन और मिनरल्स प्रदान करते हैं और फर्टिलिटी बेहतर होती है.

अस्वीकरण

अस्वीकरण 8 / 8

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन