महिलाओं को खामोशी से हो रही है टीबी, शुरुआती 5 लक्षण बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
TB Ke Lakshan: घर के कामों की वजह से अक्सर महिलाएं अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं और कुछ बीमारियां उनके शरीर में पनपती रहती हैं. टीबी की बीमारी भी कुछ ऐसी ही है, लेकिन अगर वक्त पर इलाज किया जाए तो इसे जड़ से आसानी से खत्म किया जा सकता है.

लगातार खांसी
2 / 6अगर 3 हफ्तों से ज्यादा समय तक खांसी बनी रहती है तो यह सामान्य सर्दी नहीं हो सकती. यह टीबी का संकेत हो सकती है, अगर खांसी के साथ बलगम आ रहा है या कई बार खून भी नजर आ जाता है.
हल्का बुखार आना
3 / 6शरीर में हल्का बुखार रहना भी सही नहीं है. अगर आपको शाम के समय हल्का बुखार या रात में ज्यादा पसीना आ रहा है तो इसे कमजोरी या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज ना करें.
भूख कम हो जाना
4 / 6अगर आपका अचानक वजन कम होने लगे या भूख कम हो जाए तो डॉक्टर से जरूर बात करें. ऐसा इसलिए क्योंकि बिना कारण वजन कम होना. यह शरीर में संक्रमण बढ़ने का संकेत हो सकता है.
हमेशा थकान रहना
5 / 6कुछ काम ना करने के बाद भी अगर आपको थकान महसूस हो रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार थोड़ा काम करने पर ही थक जाना या शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती है.
सीने में दर्द रहना
6 / 6यह संकेत देता है कि फेफड़ों पर असर पड़ रहा है. टीबी फेफड़ों की बीमारी है जो ज्यादा बढ़ने पर दर्द पैदा कर सकती हैं. वहीं, गहरी सांस लेने पर दर्द या सांस फूलना भी इस बीमारी का संकेत है.