इन खतरनाक बीमारियों के कारण महिलाओं की तेजी से बढ़ रही तोंद! इग्नोर करना नर्क बना सकता है जिंदगी

Primary Causes of Belly Fat in Females: अब पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाओं की तोंद बाहर होती नजर आ रही है.  स्टडी के मुताबिक, 30 से 49 साल की हर 10 में से 6 महिलाओं को यह बीमारी है. इसकी वजह से उन्हें एक नहीं, बल्कि कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.   

Mahila Ka Pet Badhna
1 / 6
किस बीमारी का है संकेत? Image Credit- Freepik

Mahila Ka Pet Badhna: आपने यकीनन पुरुषों का पेट बाहर निकलते देखा होगा, लेकिन डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक सिंड्रोम जर्नल में छपी स्टडी के मुताबिक अब महिलाओं में यह बीमारी देखी जा रही है. भारत में 30 से 49 साल की हर दस से पांच महिलाओं को पेट की चर्बी की समस्या है. यह पुरुषों से कहीं ज्यादा है और अगर वक्त रहते इसपर ध्यान नहीं दिया तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्रेंड टीनएजर्स में ज्यादा बढ़ रहा है. अर्बन लाइफस्टाइल, ज्यादा कमाई और नॉन-वेज डाइट की वजह से ऐसा हो रहा है.

विज्ञापन

क्या कहती है रिसर्च?

क्या कहती है रिसर्च? 2 / 6

आमतौर पर हम मोटापे को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) से नापते हैं, लेकिन यह स्टडी बताती है कि BMI शरीर की असल स्थिति छुपा सकता है क्योंकि एशियन इंडियंस में बॉडी फैट ज्यादा होता है. कई बार पेट पर जमी चर्बी दूसरे हिस्से के लिए खतरनाक हो सकती है.

विज्ञापन

किस बीमारी का है संकेत?

किस बीमारी का है संकेत? 3 / 6

डॉक्टर अनूप मिश्रा का कहना है कि यह समस्या अब गांवों और मिडिल क्लास में ज्यादा फैल रही है. ऐसा होना डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारी का संकेत है. कई बार बचपन का कुपोषण पेट की चर्बी बढ़ने की ओर इशारा करता है.

किडनी की बीमारी का संकेत

किडनी की बीमारी का संकेत4 / 6

पेट की चर्बी से किडनी और लिवर सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. कई बार यह किडनी की बीमारियों का भी संकेत होता है. ध्यान ना देने पर हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए आपको बैठे-बैठे काम करना और एक्सरसाइज ना करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

कम उम्र में खराब न्यूट्रिशन

कम उम्र में खराब न्यूट्रिशन 5 / 6

ऐसा कम उम्र में खराब न्यूट्रिशन लेने की वजह से हो सकता है. इससे ना सिर्फ जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि मिड एज की लड़कियों में जंक फूड खाने की आदत की वजह से पेट की चर्बी का साइज बड़ा होता जा रहा है.

इस समस्या को कैसे रोक सकते हैं?  

इस समस्या को कैसे रोक सकते हैं?  6 / 6

टेप से कमर नापें और रूटीन चेकअप कराएं. हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज से इस समस्या को कंट्रोल करें. ज्यादा टेंशन बिल्कुल ना लें, क्योंकि टेंशन लेने से इंसान ज्यादा खाता है और पेट की चर्बी बढ़ने की समस्या भी पैदा हो जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन