लिवर में पानी क्यों भरता है? जानिए शरीर में दिखने वाले 5 शुरुआती लक्षण
Liver Mein Pani Bharna: लिवर में पानी भरना कोई छोटी बात नहीं है, क्योंकि यह एक गंभीर बीमारी है. हालांकि, इसके शुरुआती संकेतों को पहचानकर आप समय रहते इलाज कर सकते हैं. इसके आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर काफी हद तक इससे बच सकते हैं.

Liver Ascites Disease: हमारे खाने-पीने का सबसे ज्यादा इफेक्ट लिवर पर पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक बेहद अहम अंग है जो डिटॉक्सिफिकेशन, पाचन और पोषक तत्वों को स्टोर करने जैसे कई जरूरी काम करता है. लेकिन जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता तो शरीर में कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं. इन्हीं में से एक है लिवर में पानी भरना, जिसे मेडिकल भाषा में Ascites यानी असाइटिस कहा जाता है. अच्छी बात यह है कि इस बीमारी के लक्षण को आसानी से पहचाना जा सकता है.
लिवर में पानी क्यों भरता है?
2 / 7लिवर में पानी भरने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, ज्यादा नमक का सेवन या किडनी या हार्ट से जुड़ी बीमारी होना आदि. इसलिए अगर आपको कभी भी अजीब लगे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
पेट फूलना
3 / 7अगर आपका अचानक पेट फूल लगे या जरूरत से ज्यादा बड़ा दिखे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. ऐसा अक्सर असाइटिस की बीमारी के शुरुआती दौर में होता है.
वजन तेजी से बढ़ना
4 / 7फैट नहीं, बल्कि पानी जमा होने के कारण वजन अचानक बढ़ने लगता है. अगर आपका एक महीने के अंदर 5 किलो वजन बढ़ जाए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
पैरों और टखनों में सूजन
5 / 7शरीर में फ्लूड बैलेंस बिगड़ने से पैरों में सूजन आने लगती है. लिवर शरीर का ऐसा अंग है तो पूरे शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है. ऐसे में जब यह सही नहीं होता तो शरीर के कई हिस्सों में सूजन आने लगती है.
सांस लेने में दिक्कत
6 / 7पेट में पानी भरने से डायाफ्राम पर दबाव पड़ता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है. यह गंभीर स्टेज पर होता है और अगर आपको महसूस हो रहा है तो लिवर का जरूर टेस्ट करवाएं.
भूख कम लगना और मतली
7 / 7लिवर कमजोर होने पर पाचन पर असर पड़ता है, जिससे भूख कम लगती है और जी मिचलाने लगता है. इसलिए अपने खान-पान पर बहुत ही ध्यान दें और हेल्दी चीजों को अपनी आहार में शामिल करें.