लिवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं? ये 6 सुपरफूड कर सकते हैं मदद

Liver Swelling Symptoms: लिवर शरीर का अहम हिस्सा है, जिसका सही तरह से काम करना बहुत जरूरी है. अगर ऐसा ना किया जाए तो लिवर में सूजन आने लगती है. इसलिए इसकी हेल्थ का ख्याल रखने के लिए डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें जो लिवर की हेल्थ को बरकरार रख सकते हैं.

Liver Swelling Symptoms
1 / 7
लिवर की सूजन कम करने के लिए क्या खाएं? Image Credit- AI

Liver Ki Sujan Kaise Khaye: रोजाना बाहर का खाने की वजह से लिवर फैटी हो जाता है. ध्यान ना देने पर सूजन आना शुरु हो जाती है. इसकी वजह से लिवर सही तरह के काम नहीं करता और खाना सही तरह से नहीं पचाता. ऐसा खराब लाइफस्टाइल, मोटापा और अनियमित खानपान की वजह से भी हो सकता है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है. आप लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां2 / 7

लिवर के लिए हरी सब्जियां बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं. आप पालक, पुदीना या ब्रोकोली को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इससे काफी हद तक आपको फायदा देखने को मिल सकता है. इसे भी पढ़ें- रोज नींबू पानी पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताए शरीर में दिखने वाले 6 बदलाव

विज्ञापन

चुकंदर खाएं

चुकंदर खाएं 3 / 7

चुकंदर भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आप इसका सेवन कर कई तरह से कर सकते हैं. चुकंदर को आप या तो कच्चा खा सकते हैं या पकाकार अपनी थाली में शामिल करें. रोजाना या हफ्ते में तीन बार इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.

हल्दी का सेवन

हल्दी का सेवन 4 / 7

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन से सूजन कम होती है. यह लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. दूध या भोजन में हल्दी का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

लहसुन चबाएं

लहसुन चबाएं5 / 7

लहसुन में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो लीवर एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करते हैं. यह शरीर में जमा बेकार चीजों को बाहर निकालने का काम करता है. बेहतर होगा कि आप इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें.

ऑलिव ऑयल में सेवन

ऑलिव ऑयल में सेवन6 / 7

आप जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे लिवर काफी हद तक ठीक हो सकता है. बेहतर होगा कि सरसों के तेल में खाना बनाने के बजाय जैतून में बनाएं. इससे लिवर फैटी नहीं होगा और आपको आराम भी मिलेगा.

विज्ञापन

किन चीजों से परहेज करें?

किन चीजों से परहेज करें?  7 / 7

लिवर का ख्याल रखने के लिए आप तली-भुनी चीजों से परहेज करें. मीठी चीजें ज्यादा ना खाएं और अगर खा रहे हैं तो बहुत ही कम मात्रा में सेवन करें. इसे भी पढ़ें- किडनी के मरीज को उल्टी क्यों आती है? ये 5 संकेत बिल्कुल ना करें नजरअंदाज अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन