Liver Damage Warning: इन कारणों से खराब होता है लिवर, समय रहते पहचानें खतरनाक लक्षण

अक्सर लोग समझते हैं कि लिवर खराब सिर्फ सिगरेट या शराब पीने से होता है. हालांकि, सच्चाई इससे ज्यादा डरावनी है, आइए जानते हैं किन-किन कारणों से लिवर खराब हो जाता है.

Liver Damage Symptoms Early Signs
1 / 7

आज के समय में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं. खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोग अनजाने में अपने लिवर को नुकसान पहुंचा रहे हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे कारण जो लिवर को खराब कर देते हैं.  

विज्ञापन

लिवर शरीर के लिए कितना जरूरी है

लिवर शरीर के लिए कितना जरूरी है2 / 7

लिवर हमारे शरीर का अहम अंग है, जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करता है. इसलिए इसकी सेहत खराब होने पर पूरे शरीर पर असर पड़ता है.

विज्ञापन

शराब और गलत आदतें बन सकती हैं खतरा

शराब और गलत आदतें बन सकती हैं खतरा3 / 7

ज्यादा शराब पीना लिवर डैमेज का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इसके अलावा धूम्रपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी लिवर की कार्यक्षमता को कमजोर कर सकते हैं, जिससे कई बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.

मोटापा और जंक फूड भी हैं जिम्मेदार

मोटापा और जंक फूड भी हैं जिम्मेदार4 / 7

ज्यादा वजन और जंक फूड का सेवन लिवर पर दबाव बढ़ाता है. इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है.

विज्ञापन

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण

लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण5 / 7

अगर त्वचा और आंखों का रंग पीला पड़ने लगे, तो यह लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा पेट में दर्द, सूजन और लगातार कमजोरी महसूस होना भी गंभीर लक्षणों में शामिल है.

इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

इन संकेतों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी6 / 7

गहरे रंग का पेशाब, हल्का मल, त्वचा में खुजली, भूख कम लगना और पैरों में सूजन जैसे लक्षण भी लिवर डैमेज की ओर इशारा करते हैं. इन संकेतों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

समय रहते कराएं जांच

समय रहते कराएं जांच7 / 7

अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. साथ ही अपनी खराब आदतों को बदलें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, ताकि लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सके.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन