लिवर कैंसर का पहला संकेत क्या है? जानिए किन लक्षणों को कभी नहीं करना चाहिए इग्नोर

Liver Cancer Ke Lakshan: लिवर कैंसर सबसे खतरनाक कैंसर में से एक है. ऐसे में वक्त रहते इस कैंसर को पहचानना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए कैसे नजर आते हैं लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण.

Liver Cancer Symptoms
1 / 7
Liver Cancer Symptoms

Liver Cancer Early Signs: लिवर कैंसर को हेपेटोसेल्यूलर कार्सिनोमा कहा जाता है. यह सबसे खतरनाक कैंसर में से एक है. लिवर से जुड़ी दिक्कतें जैसे फैटी लिवर के लगातार बढ़ते मामलों के चलते लिवर कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है. बहुत से लोगों को लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण (Liver Cancer Ke Lakshan) समझ नहीं आते हैं जिस चलते इस कैंसर का पता लगने तक देर हो जाती है और कैंसर कई हद तक शरीर में फैल जाता है. ऐसे में यहां जानिए लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

शरीर में पीलापन

शरीर में पीलापन 2 / 7

लिवर कैंसर में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पीलापन नजर आने लगता है. आंखें पीली नजर आती हैं, नाखून पीले हो जाते हैं और त्वचा पर भी पीलापन दिखता है.

विज्ञापन

पेट में दर्द

पेट में दर्द 3 / 7

लिवर कैंसर होने पर पेट के दाईं तरफ ऊपरी हिस्से में दर्द होता है. लिवर कैंसर में कंधों में भी दर्द महसूस हो सकता है.

मल और पेशाब का रंग बदलना

मल और पेशाब का रंग बदलना 4 / 7

लिवर सही तरह से काम नहीं करता है तो पेशाब और मल का रंग बदला हुआ नजर आने लगता है. इससे पेशाब और मल का रंग हल्का दिखने लगता है या फिर खून के रिसाव से मल और पेशाब गाढ़ा नजर आता है.

विज्ञापन

भूख में कमी आ जाना

भूख में कमी आ जाना 5 / 7

लिवर कैंसर का एक लक्षण यह भी कि भूख में कमी आ जाती है. लिवर कैंसर के कारण पेट पर दबाव और भारीपन महसूस होने लगता है और भूख में कमी आ जाती है.

पेट फूल जाना

पेट फूल जाना 6 / 7

लिवर कैंसर में एक्सेस फ्लुइड्स जमने लगते हैं जिस वजह से पेट में सूजन नजर आने लगती है. इससे पेट फूला हुआ दिखता है.

विज्ञापन

महसूस होती है कमजोरी

महसूस होती है कमजोरी 7 / 7

लिवर कैंसर में लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता जिससे टॉक्सिंस शरीर में जमने लगते हैं और कमजोरी महसूस होती है. इससे लगातार थकान भी बनी रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन