लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज में क्या होता है? जानिए मरीज कितने दिन तक रह सकता है जीवित

Liver Cancer: लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज में शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है और अगर ध्यान ना दिया जाए तो इंसान के पास वक्त बहुत ही कम बचता है. इसलिए आप लिवर की बीमारी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें और आखिरी स्टेज को पहचान लें. 

Liver Cancer Ki Last Stage
1 / 6
Liver Cancer Ki Last Stage

Liver Cancer Ki Last Stage: लिवर खून साफ रखने में मदद करता है और खाने को पचाकर शरीर से टॉक्सिन बाहर निकाल देता है. खानपान पर ध्यान ना देने पर जब इस अंग में कैंसर विकसित हो जाता है तो स्थिति गंभीर हो सकती है. कई बार इस बीमारी का पता नहीं चल पाता और कैंसर की आखिरी स्टेज में परेशानी नजर आती है. हालांकि, लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज (स्टेज 4) सबसे खतरनाक मानी जाती है, क्योंकि इस समय कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल चुका होता है. इसलिए समझना जरूरी है कि इस स्टेज में मरीज के शरीर में क्या होता है और उसकी जिंदगी कितनी रह सकती है.

विज्ञापन

आखिरी स्टेज में क्या होता है?

आखिरी स्टेज में क्या होता है? 2 / 6

लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज कैंसर की चौथी स्टेज होती है. इसमें सेल्स तेजी से फैलकर दूसरे अंगों जैसे फेफड़े, हड्डियां या लिम्फ नोड्स तक पहुंच जाते हैं. इस दौरान मरीज को कई गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं.

विज्ञापन

पेट में सूजन होना

पेट में सूजन होना3 / 6

इंसान के पेट में सूजन आना शुरू हो जाती है. लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता और पेट में पानी भरने लगता है. भूख कम होने के साथ-साथ पेट फूलने लगता है.

पेट में दर्द होना

पेट में दर्द होना  4 / 6

लिवर के पास और पेट के दाहिने हिस्से में लगातार दर्द होता है और समय के साथ बढ़ जाता है. इसलिए अगर आपको पेट में दर्द की शिकायत है तो बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

भूख ना लगना

भूख ना लगना  5 / 6

अचानक भूख कम हो जाती है और मरीज का वजन तेजी से घटने लगता है. कुछ भी खाने का मन नहीं करता और अगर खाता भी है तो उल्टी आने लगती है. पचने में भी दिक्कत होती है.

दिमाग पर असर होना

दिमाग पर असर होना  6 / 6

लिवर खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन जमा हो जाते हैं, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है और मरीज को भ्रम या याददाश्त की समस्या हो सकती है. अगर आपका दिमाग जरूरत से ज्यादा सोच रहे हैं तो नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन