लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज में क्या होता है? शरीर के दूसरे अंगों में दिखते हैं ये खतरनाक संकेत

Liver Cancer Kaise Hota Hai: लिवर कैंसर के शुरुआती संकेत पता नहीं लगे, लेकिन आखिरी स्टेज में शरीर के कई अंग प्रभावित होने लगते हैं. ऐसी स्थिति में लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. इसलिए सही समय पर पहचान और डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है.

liver cancer disease last stage
1 / 7
लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज क्या होती है? Image Credit- Freepik

Liver Cancer Last Stage: लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करने का काम करती है. ध्यान ना देने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है. हालांकि, इसके शुरुआती दौर में लोगों को पता नहीं चलता, लेकिन जब यह बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंचती है, तो इसका असर सिर्फ लिवर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के दूसरे अंगों पर भी दिखाई देने लगता है. इस स्टेज पर लक्षण ज्यादा गंभीर और दर्दनाक हो जाते हैं. आइए जानते हैं कि लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज में शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं और किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज क्या होती है?

लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज क्या होती है? 2 / 7

लास्ट स्टेज में कैंसर लिवर से बाहर फैलकर फेफड़े, हड्डियों, दिमाग या लिम्फ नोड्स तक पहुंच सकता है. इस स्थिति में इलाज मुश्किल हो जाता है और मरीज को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है.

विज्ञापन

तेज और लगातार दर्द होना

तेज और लगातार दर्द होना3 / 7

पेट के ऊपरी हिस्से के राइट साइड में तेज दर्द होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है और पीठ तक भी पहुंच सकता है.

स्किन का रंग बदलना

स्किन का रंग बदलना 4 / 7

स्किन का रंग बदलना भी इस बीमारी का संकेत है, जिससे शरीर में बिलीरुबिन बढ़ जाता है और त्वचा व आंखें पीली हो जाती हैं. अगर आप लंबे वक्त तक इस लक्षण को देख रहे हैं तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

विज्ञापन

वजन घटना

वजन घटना 5 / 7

इस बीमारी में मरीज का वजन बहुत ही तेजी से घटता है. मरीज को खाना खाने का मन नहीं करता और बिना वजह वजन तेजी से कम होने लगता है. इसलिए आपको इस लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

सांस लेने में परेशानी

सांस लेने में परेशानी 6 / 7

अगर कैंसर फेफड़ों तक फैल जाए तो सांस फूलना या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. बहुत कम उम्र में आपको सांस लेने में परेशानी हो या चलने में दिक्कत हो तो आपको लिवर का टेस्ट करवाना चाहिए.

विज्ञापन

पेट में सूजन

पेट में सूजन7 / 7

लिवर के खराब होने से पेट में पानी भर जाता है, जिससे पेट फूल जाता है और भारीपन लगता है. अगर आपको दर्द या पेट में सूजन महसूस हो तो इस संकेत को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन