दाल का पानी है सेहत का खजाना! रोज पीने से शरीर में होंगे ये 5 बदलाव

Lentil Water: दाल का पानी बेकार चीज नहीं है, क्योंकि अगर इसका सही तरीका अपनाया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. बस आपको दाल का पानी सही तरीके से पीना पकाना चाहिए.

Lentil Water
1 / 7
पाचन तंत्र रहेगा बेहतर

Dal Peene Se Kya Hota Hai: दाल हमारी थाली का अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल का पानी भी पोषण का बेहतरीन स्रोत हो सकता है? खासतौर पर मूंग, मसूर या अरहर की दाल का पतला पानी शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने रूटीन में दाल का पानी शामिल कर सकते हैं बस सही तरीका पता होना चाहिए. इसे भी पढ़ें- 

विज्ञापन

शरीर को मिलेगी एनर्जी

शरीर को मिलेगी एनर्जी 2 / 7

दाल के पानी में प्रोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, पोटैशियम और कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं. यह शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है और मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद कर सकता है. इसे भी पढ़ें- अगर कभी भी पेट फूल जाता है तो तुरंत फांक लें ये 3 मसाले, दिक्कत हो जाएगी दूर

विज्ञापन

पाचन तंत्र रहेगा बेहतर

पाचन तंत्र रहेगा बेहतर3 / 7

अगर आपका पेट अक्सर भारी रहता है या गैस, अपच और कब्ज की समस्या रहती है तो दाल का पानी राहत पहुंचा सकता है. यह हल्का होता है और आसानी से पच जाता है.

इम्यूनिटी को मिल सकता है सपोर्ट

इम्यूनिटी को मिल सकता है सपोर्ट4 / 7

दाल के पानी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं. नियमित सेवन से शरीर बेहतर तरीके से तैयार रहता है.

विज्ञापन

वजन नियंत्रित रखने में मिल सकती है मदद

वजन नियंत्रित रखने में मिल सकती है मदद5 / 7

दाल का पानी कम कैलोरी वाला लेकिन पेट भरने वाला विकल्प है. इसे पीने से लंबे समय तक भूख कम लग सकती है, जिससे बार-बार स्नैकिंग की आदत कम हो सकती है.

शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद

शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद6 / 7

गर्मी के मौसम या बीमारी के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे समय में दाल का पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ कुछ जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भी उपलब्ध कराता है.

विज्ञापन

दाल का पानी बनाने का सही तरीका

दाल का पानी बनाने का सही तरीका7 / 7

अगर आपको इसे अपने आहार में शामिल करना है तो मूंग, मसूर या अरहर की दाल को सेलेक्ट करें. फिर दाल को पकाएं और पतला पानी अलग निकाल लें. इसे भी पढ़ें- बार-बार गला साफ करने की आदत है? जानिए यह किस गंभीर बीमारी का संकेत है  अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन