अगर कभी भी पेट फूल जाता है तो तुरंत फांक लें ये 3 मसाले, दिक्कत हो जाएगी दूर

Gas Home Remedies: अक्सर ही पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है तो न्यूट्रिशनिस्ट की दी सलाह आपके काम आएगी. इन 3 चीजों को खा लेने पर आपको ब्लोटिंग से छुटकारा मिल सकता है.

gas home remedies

पेट फूलने से जल्दी कैसे छुटकारा मिलता है?

Bloating And Gas: पेट फूलना एक ऐसी समस्या है जो किसी को भी हो सकती है. खानपान ठीक ना होने पर, सही तरह से खाना ना खाने पर या बहुत ज्यादा खा लेने पर पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है. व्यक्ति घर में हो तो तुरंत लेटकर आराम पाने की कोशिश करता है लेकिन बाहर दिक्कत को कंट्रोल करना मुश्किल होता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कि किन 3 चीजों को खाने पर ब्लोटिंग से छुटकारा मिल सकता है. आप भी तुरंत जान लीजिए यह नुस्खा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे दूर होगी पेट की गैस

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि अगर आपको कहीं रेस्टॉरेंट में बहुत ज्यादा खा लेने पर पेट भारी लगने लगता है या गैस (Stomach Gas) बनने लगती है तो आप इन 3 चीजों को साथ लेकर खा सकते हैं. एक चुटकी अजवाइन, एक चुटकी काला नमक और थोड़ी सी सौंफ लेकर खा लें और ऊपर से थोड़ा पानी पी लें. आपको इन्हें भूनने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह आप आसानी से गैस, ब्लोटिंग और पेट में होने वाले भारीपन में आराम पा सकते हैं.

ये नुस्खे भी आ सकते हैं काम

विज्ञापन
  • अगर अक्सर ही पेट फूल जाता है तो हींग का पानी पिया जा सकता है. हींग का पानी पीने पर पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है.
  • पेट फूलने पर जीरा पानी पीने पर भी आराम मिल सकता है. जीरा पानी को हल्का गर्म पिएं.
  • अदरक का टुकड़ा चबाने पर या अदरक को पानी में गर्म करके लेने पर आराम मिल सकता है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस दूर करने के साथ ही पेट दर्द से भी राहत दिलाते हैं.
  • सौंफ का पानी पीने पर भी दिक्कत दूर हो सकती है. सौंफ के कूलिंग गुण पेट को ठंडक देते हैं.
  • गैस से छुटकारा पाने के लिए 5 से 10 मिनट वज्रासन की मुद्रा में बैठा जा सकता है. इससे गैस बाहर निकल जाती है.

यह भी पढ़ें – आखें देती हैं ये 10 वॉर्निंग साइन, बीमारी बढ़ने से पहले ही पहचान सकते हैं इस तरह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ