बार-बार गला साफ करने की आदत है? जानिए यह किस गंभीर बीमारी का संकेत है 

अगर यह समस्या दो से तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है या इसके साथ अन्य असामान्य लक्षण भी मौजूद हैं तो कान, नाक और गला विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए. समय पर टेस्ट कराने से बीमारी को ठीक किया जा सकता है. 

Gala saaf karne ke liye kya kare

गला साफ करने की इच्छा क्यों होती है? 

Bar-Bar Gala Saaf Karna: कई लोगों को बार-बार गला साफ करने की आदत होती है. अक्सर इसे एक सामान्य व्यवहार या मामूली परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यदि यह समस्या लगातार बनी रहे तो इसके पीछे कुछ चिकित्सीय कारण भी हो सकते हैं. बार-बार गला साफ करना शरीर का एक स्वाभाविक प्रयास होता है, जिसके माध्यम से गले में जमा बलगम, जलन या किसी अन्य असुविधा को दूर करने की कोशिश की जाती है. इसको लेकर डॉक्टर राजेश भारद्वाज ( जो मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर के संस्थापक और प्रमुख ईएनटी सर्जन हैं) का कहना है कि गले की बीमारी को मौसम के हिसाब से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

गला साफ करने की इच्छा क्यों होती है? 

इस समस्या का एक सामान्य कारण पोस्ट-नेजल ड्रिप है. इसमें नाक या साइनस से निकलने वाला म्यूकस गले के पिछले हिस्से में जमा होने लगता है, जिससे बार-बार गला साफ करने की इच्छा होती है. एलर्जी, साइनस संक्रमण और मौसम में बदलाव जैसी स्थितियां इस समस्या को बढ़ा सकती हैं. 

विज्ञापन

रिफ्लक्स डिजीज बीमारी होने का संकेत 

गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज या एसिड रिफ्लक्स भी बार-बार गला साफ करने का एक कारण हो सकता है. जब पेट का एसिड भोजन नली के रास्ते ऊपर गले तक पहुंचता है तो गले में जलन, खराश और कुछ अटका हुआ महसूस हो सकता है. कई बार मरीजों को सीने में जलन नहीं होती, लेकिन गला साफ करने की आदत लगातार बनी रहती है. 

विज्ञापन

ऐसा होने के क्या कारण हैं? 

कुछ मामलों में गले की एलर्जी, धूल-धुआं, प्रदूषण, धूम्रपान या आवाज का इस्तेमाल भी गले में जलन पैदा कर सकता है. इसके अलावा लंबे समय तक खांसी, वायरल संक्रमण या वोकल कॉर्ड्स की समस्याएं भी इस लक्षण के पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं. 

क्या लक्षण आते हैं नजर?

अगर बार-बार गला साफ करने के साथ आवाज बैठना, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, गले में दर्द, वजन कम होना या खून आना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए. कुछ परिस्थितियों में यह स्वर तंत्र की बीमारी, थायराइड संबंधी समस्या या गले के कैंसर जैसे गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

जलन और सूजन आना 

लगातार गला साफ करने की आदत स्वयं गले को नुकसान पहुंचा सकती है. बार-बार ऐसा करने से स्वर तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे जलन और सूजन बढ़ सकती है और समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है. इसलिए केवल लक्षण को दबाने के बजाय उसके कारण की पहचान करना जरूरी है. 

डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए? 

अगर यह समस्या दो से तीन सप्ताह से अधिक समय तक बनी रहती है या इसके साथ अन्य असामान्य लक्षण भी मौजूद हैं तो कान, नाक और गला विशेषज्ञ से बात करनी चाहिए. समय पर टेस्ट कराने से बीमारी को ठीक किया जा सकता है. ‘

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ