पेट के बल उल्टा सोने से लड़कियों के शरीर में दिखते हैं ये 5 बदलाव

What Happens When Girls Sleep Breast Side: अगर आपको उल्टा सोने की आदत है तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि हम शरीर में होने वाले बदलावों की जानकारी दे रहे हैं जो आगे चलकर किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

know the right way to sleep in hindi
1 / 6
उल्टा सोने की है आदत. Image Credit- Freepik

Mahila Ka Ulta Sona: रात में सोना एक नेचुरल प्रोसेस है. पूरी नींद लेने के लिए कोई सीधा सोना पसंद करता है तो कोई करवट लेकर सोता है. वहीं कुछ लड़कियों को पेट के बल यानी उल्टा सोने की आदत होती है. कई लोगों को इस पोजिशन में जल्दी नींद आ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना उल्टा सोना शरीर पर असर डाल सकता है? कई रिसर्च में पेट के बाल सोना शरीर के कई नुकसान हैं, जिसे हर महिला को ध्यान में रखना चाहिए. आइए जानते हैं रोजाना उल्टा सोने से शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं.

विज्ञापन

गर्दन और पीठ में दर्द होना

गर्दन और पीठ में दर्द होना2 / 6

उल्टा सोने से गर्दन और पीठ में दर्द रहने लगता है, क्योंकि इस दौरान एक तरफ गर्दन मुड़ी रहती है. इससे गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है और सुबह उठते समय शरीर भारी या जकड़ा हुआ महसूस हो सकता है.

विज्ञापन

चेहरे पर पिंपल्स होना

चेहरे पर पिंपल्स होना3 / 6

आपको यह अजीब लग सकता है, लेकिन कई बार पिंपल्स की शिकायत हो जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरा तकिए पर दबा रहता है, तो स्किन पर रगड़ बढ़ती है. इस दौरान पसीना और ऑयल जमा हो सकता है और पिंपल्स निकल सकते हैं.

ब्रेस्ट पर असर होना

ब्रेस्ट पर असर होना4 / 6

लड़कियों में पेट के बल सोने से ब्रेस्ट टिश्यू पर लगातार दबाव पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा करने पर असहजता या हल्का दर्द महसूस हो सकता है. हालांकि इससे कोई गंभीर बीमारी होना जरूरी नहीं है.

विज्ञापन

सांस लेने में परेशानी होना

सांस लेने में परेशानी होना5 / 6

उल्टा सोने पर छाती बेड से दबती है, जिससे कुछ लोगों को गहरी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. खासतौर पर जिन लोगों को अस्थमा या सांस से जुड़ी समस्या हो, उन्हें यह पोजीशन परेशानी बढ़ सकती है.

क्या उल्टा सोना पूरी तरह गलत है?

क्या उल्टा सोना पूरी तरह गलत है?6 / 6

ऐसा नहीं है कि पेट के बल सोना हर किसी के लिए खतरनाक हो, लेकिन उल्टा सोने से बचना चाहिए. अगर आपको इस पोजीशन में आराम मिलता है और कोई दर्द या परेशानी नहीं होती तो चिंता की बात नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन