क्या नकली बाल लगाने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए शरीर को होने वाले गंभीर बदलाव
Is Hair Extension Cause Of Breast Cancer: नकली बाल लगाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. क्या यह सच है या सिर्फ एक भ्रम? आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई और नकली बालों के इस्तेमाल से शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव किया हैं.

Hair Extension Istemal Karne Ke Nuksan: आजकल हेयर फॉल इतना हो गया है कि लोगों को हेयर एक्सटेंशन, विग या नकली बाल इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं. इसका चलन पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ा है. यह दिखने में अच्छी तो लगती हैं, लेकिन एक हालिया शोध ने इससे जुड़े खतरों को लेकर चिंता जताई है. रिसर्च की लीड ऑथर डॉ. एलिसिया फ्रैंकलिन के मुताबिक, सबसे बड़ी चिंता यह है कि इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कई केमिकल्स की जानकारी पूरी तरह सामने ही नहीं आती. ऐसे में इनमें मौजूद केमिकल धीरे-धीरे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई मामलों में हेयर एक्सटेंशन लगाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ने लगा है.
ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े केमिकल्स निकलना
2 / 7रिसर्च में बताया गया है कि नकली बालों में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े केमिकल्स भी पाए गए हैं. बता दें, इस स्टडी में कुल 43 सैंपल्स की जांच की गई, जिनमें करीब 170 केमिकल्स पाए गए हैं.
स्कैल्प इंफेक्शन होना
3 / 7नकली बालों में इस्तेमाल होने वाला गोंद स्किन इंफेक्शन हो सकता है. कई बार फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है और सिर में खुजली, जलन या लालपन होने लगता है.
रिएक्शन होना
4 / 7नकली बालों में खराब क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल किया जाता है. इससे स्किन रैशेज, सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है.
बालों का झड़ना
5 / 7लगातार नकली बालों का इस्तेमाल करना हेयर का कारण बन सकता है. इसकी क्लिप में बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है और यह कमजोर होकर गिरने लगते हैं.
हार्मोनल असंतुलन होना
6 / 7कुछ सस्ते सिंथेटिक बालों में ऐसे केमिकल हो सकते हैं जो शरीर के हार्मोन पर असर डालते हैं. हालांकि, यह असर हर किसी में नहीं होता, लेकिन लंबे समय तक उपयोग करने से जोखिम बढ़ सकता है.
सिर दर्द होना
7 / 7अगर आप लंबे वक्त तक नकली बाल इस्तेमाल करते हैं तो आपको सिर भारी होने लगता है. इससे आप स्ट्रेस में रह सकते हैं.