क्या मेयोनेज बच्चों के लिए खतरनाक है? एक्सपर्ट ने बताया यह कैसे कर रही है शरीर को खोखला

Kacche Ande Ki Mayonnaise Khane Ke Nuksan: मेयोनेज जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. खासतौर से बच्चों को, ज्यादा मात्रा में इसका सेवन बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के खान-पान पर ध्यान दें और जंक फूड के साथ मेयोनेज को बिल्कुल भी सर्व ना करें.

Kachche Ande Ki Mayonnaise Khane Ke Nukan
1 / 7
मेयोनेज किसे कहते हैं? Image Credit- Freepik

Mayonnaise Khana Khatarnak Hai: आजकल फास्ट फूड के साथ मेयोनेज सर्व करने का रिवाज बन गया है. बर्गर, सैंडविच, रोल और मोमोज के साथ मेयोनेज जरूर परोसी जाती है और यह कॉम्बिनेशन बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है.इसका क्रीमी और स्वादिष्ट टेस्ट बच्चों का फेवरेट है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में मेयोनेज खाना बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आचार्य मनीष जी के मुताबिक, लगातार मेयोनेज का सेवन बच्चों के शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं मेयोनेज किस तरह नुकसानदायक हो सकती है.

विज्ञापन

मेयोनेज किसे कहते हैं?

मेयोनेज किसे कहते हैं? 2 / 7

मेयोनेज एक क्रीमी सॉस होती है जिसे आमतौर पर अंडे की जर्दी, तेल, सिरका या नींबू के रस और कुछ मसालों को मिलाकर बनाया जाता है. मार्केट में मिलने वाली मेयोनेज ज्यादा नुकसानदायक होती है.

विज्ञापन

मोटापा बढ़ना

मोटापा बढ़ना3 / 7

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मेयोनेज में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. अगर लगातार इसका सेवन किया जाए तो बच्चे के शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने लगती है और मोटापा बढ़ने लगता है.

दिल के लिए नुकसानदायक

दिल के लिए नुकसानदायक 4 / 7

मेयोनेज में इस्तेमाल होने वाला रिफाइंड ऑयल और ट्रांस फैट दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. लंबे समय तक ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. इससे भविष्य में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

विज्ञापन

पाचन संबंधी परेशानी

पाचन संबंधी परेशानी5 / 7

कुछ बच्चों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है. ज्यादा मेयोनेज खाने से गैस, पेट दर्द, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर अगर मेयोनेज लंबे समय तक खुली रखी हो या सही तरीके से स्टोर न की गई हो तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है.

इम्युनिटी पर असर पड़ना

इम्युनिटी पर असर पड़ना 6 / 7

जंक फूड के साथ ज्यादा मेयोनेज खाने से बच्चों के शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं. जब बच्चे हेल्दी भोजन की जगह बार-बार ऐसे प्रोसेस्ड फूड खाते हैं तो उनकी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है.

विज्ञापन

एलर्जी का खतरा बढ़ना

एलर्जी का खतरा बढ़ना 7 / 7

मेयोनेज में अंडा होता है, इसलिए जिन बच्चों को अंडे से एलर्जी होती है उनके लिए यह नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे बच्चों में स्किन पर खुजली, रैशेज या पेट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन