अचानक बेहोश होने पर क्या करें? एक्सपर्ट ने जानिए बिना दवाई के कैसे होश में लाएं
Faint Causes: कुछ लोग अचानक बेहोश हो जाते हैं और समझ में नहीं आना कि क्या किया जाए. आप घबराने के बजाय सही फर्स्ट एड देना सबसे जरूरी है. कई बार सही वक्त पर लिए गए फैसले मददगार साबित हो सकते हैं.

Faint Randomly: अचानक बेहोश हो जाना गर्मियों में होने वाली आम समस्या है. कुछ लोग इसे बहुत ही गंभीर मानते हैं, लेकिन कई बार यह परेशानी गंभीर हो सकती है. किसी भी वजह से इंसान बेहोश हो सकता है. ऐसे समय पर घबराने के बजाय आपको सही फर्स्ट एड देना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि किसी के बेहोश होने पर बिना दवाई के क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए.
अचानक बेहोश क्यों हो जाते हैं लोग?
2 / 7बेहोश होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और सही कारण की पहचान आपको करनी होगी. आप पानी की कमी, कमजोरी, लो ब्लड शुगर, लो ब्लड प्रेशर या गर्मी की वजह से बेहोश हो सकते हैं. इसलिए एक बार डॉक्टर से मिलना जरूरी है. इसे भी पढ़ें- कमर में रहता है दर्द तो नमक का यह नुस्खा आ सकता है काम, दादी-नानी करती थीं इस्तेमाल
बेहोश होने पर क्या करें?
3 / 7सबसे पहले बॉडी की सही पोजीशन करें और फिर जमीन पर पीठ के बल लिटा दें. इससे शरीर को आराम मिलता है और दिमाग सही तरह से काम करता है.
चेहरे पर हल्के पानी के छींटे मारें
4 / 7चेहरे पर हल्के ठंडे पानी के छींटे मारने से व्यक्ति को कुछ मामलों में राहत मिल सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा ठंडा पानी न डालें. इससे इंसान को होश ऐ सकता है.
पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं
5 / 7पैरों को लगभग 12 इंच तक ऊपर उठाने से दिमाग में खून का प्रवाह बढ़ने में मदद मिल सकती है, जिससे इंसान को जल्दी होश आ सकता है.
तंग कपड़ों को ढीला करें
6 / 7अगर किसी इंसान ने तंग कपड़े पहन रखे हैं या गले की टाई या बेल्ट ज्यादा तेज लगी हुई है तो इसे तुरंत खोल दें. इससे इंसान को सांस लेने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.
क्या नहीं करना चाहिए?
7 / 7इस दौरान तुरंत पानी पीलाने की गलती ना करें और चेहरे पर ज्यादा जोर ना लगाएं. अगर बेहोशी के साथ सीने में दर्द की शिकायत हो तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें- Fatty Liver में भुई आंवला खाने से क्या होगा? रोज 1 चम्मच खाने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















