Fatty Liver में भुई आंवला खाने से क्या होगा? रोज 1 चम्मच खाने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स
How To Use Bhumi Amla For Fatty Liver: भुई आंवला आयुर्वेद में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आपका लिवर फैटी है तो इसका सेवन किया जा सकता है. बस मात्रा का ध्यान रखा होगा, ताकि लिवर को इसका पूरा फायदा मिल सके.

Bhumi Amla Dose Per Day: फैटी लिवर की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि लोग अपने खानपान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. ज्यादा तला-भुना खाने से लिवर की समस्या होना शुरू हो जाती है. ऐसे में कई लोग लिवर को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे भी अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है भुई आंवला, जिसे आयुर्वेद में लिवर के लिए बेहद लाभकारी जड़ी-बूटी माना गया है. आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
क्या होता है भुई आंवला?
2 / 8भुई आंवला एक हर्बल पौधा है, जिसका वैज्ञानिक नाम Phyllanthus niruri है. आयुर्वेद में इसे पित्त दोष को संतुलित करने, लिवर को डिटॉक्स करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसे भी पढ़ें- खरबूजा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? जानिए कब परहेज करने में है समझदारी
लिवर की सूजन कम करें
3 / 8अगर आप इसका सेवन करते हैं तो लिवर की सूजन की कम की जा सकती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को फैटी होने से बचाते हैं.
लिवर को स्ट्रांग करना
4 / 8आयुर्वेद में इसे बहुत ही शक्तिशाली जड़ी-बूटी माना जाता है. यह शरीर को अंदर से मजबूत करता है और लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.
पाचन को बेहतर बनाना
5 / 8फैटी लिवर वाले लोगों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं. भुई आंवला पाचन तंत्र को मजबूत करने और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद कर सकता है.
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करना
6 / 8लिवर का फैट कम करने के साथ-साथ ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने का काम करता है. अगर आपको अजीब ख्याल आते हैं या स्ट्रेस होता है तो भुई आंवला का सेवन कर सकते हैं.
कैसे करें सेवन?
7 / 8आप इसका पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं. भुई का पाउडर बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, एक चम्मच से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना है. अगर आपको कोई बीमारी है तो एक बार डॉक्टर से बात करें.
किन बातों का रखें ध्यान?
8 / 8भुई आंवला खाने से फैटी लिवर पूरी तरह ठीक नहीं होता, लेकिन साथ में शराब, जंक फूड और मीठी चीजों से दूरी बना ली तो फायदा होगा. रोज 1 चम्मच भुई आंवला का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है. इसे भी पढ़ें- क्या शुगर के मरीज अनार खा सकते हैं? डाइटिशियन शालिनी ब्लिस से जानिए खून की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.