किस विटामिन की कमी से बच्चे बिस्तर गीला करते हैं?
Causes Of Bedwetting In Children: आपका बच्चा भी अगर अक्सर ही बिस्तर गीला करता है तो यह किसी विटामिन की कमी के चलते हो सकता है. यहां जानिए बच्चे के बिस्तर गीला करने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.

Bistar Gila Karne Ke Karan: छोटे-बड़े बच्चों में अक्सर ही बिस्तर गीला करने की आदत देखी जाती है. अगर बच्चे की उम्र 5 वर्ष से ज्यादा हो तो उसका बिस्तर गीला करना पैरेंट्स के लिए चिंता का कारण बन जाता है. ऐसे में यह समझना जरूरी होता है कि किस परेशानी के चलते बच्चा बिस्तर गीला कर रहा है. यहां जानिए बच्चे के बिस्तर गीला करने के पीछे कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.
विटामिन की कमी से बिस्तर गीला करना
2 / 7बच्चों में विटामिन बी12 या विटामिन डी की कमी से बिस्तर गीला करने की दिक्कत देखी जाती हैं. इन विटामिन की कमी से मूत्राशय पर नियंत्रण कम होने लगता है जिसके कारण बच्चा कंट्रोल नहीं कर पाता और बिस्तर गीला कर देता है.
मूत्राशय का छोटा होना
3 / 7बच्चों का ब्लैडर छोटा होता है और इसीलिए बच्चे पूरी रात पेशाब नहीं रोक पाते हैं. ऐसे में बच्चों में बेडवेटिंग यानी रात में बिस्तर गीला करना नॉर्मल हो जाता है.
हार्मोनल असुंतलन के कारण
4 / 7शरीर में एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन यानी ADH कुछ बच्चों में पर्याप्त नहीं बनता है. इसके कारण बच्चों को रात में अधिक पेशाब आने लगता है और बच्चे बिस्तर गीला कर देते हैं.
कब्ज होने पर
5 / 7बच्चे को अगर कब्ज होगी तो पेट में जमा यह मल मूत्राशय पर दबाव डालता है. इससे रात के समय अनजाने में बच्चे से बिस्तर गीला हो सकता है.
मानसिक तनाव होना
6 / 7अगर बच्चा स्कूल में परेशान है या घर की किसी बात से परेशान रहता है तो इस मानसिक तनाव और चिंता के कारण बच्चों को नींद में पेशाब आने लगता है.
डॉक्टर से कब मिलना चाहिए
7 / 7अगर बच्चे की उम्र 5 साल से ज्यादा है और बच्चा बिस्तर गीला करता है तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. इसके अलावा, बच्चा बिस्तर गीला करने के साथ ही पेशाब करते हुए दर्द या जलन महसूस कर रहा है या दिन के समय भी पेशाब की लीकेज होती है तो डॉक्टर से जांच कराएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.