Kidney Stone Symptoms in Kids: बच्चों को भी हो सकती है किडनी स्टोन की बीमारी, ऐसे होते हैं शुरुआती लक्षण

Kidney Stone Symptoms in Kids: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. इसका काम शरीर को फिल्टर करने का होता है. इन दिनों किडनी में स्टोन बनने की समस्या बहुत आम हो गई है. अब बच्चों को भी किडनी स्टोन की समस्या होने लगी है. बाल दिवस के मौके पर हमें बच्चों की सेहत से जुड़ी जानकारियों को भी जानना चाहिए. नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. बी. के. उपाध्याय बताते हैं कि किडनी स्टोन में हमारी किडनियों में एक ठोस पदार्थ जमा हो जाता है. इससे दर्द होता है और पेशाब करने में दिक्कत होती है. डॉक्टर ने बच्चों के शरीर में किडनी स्टोन होने पर लक्षणों के बारे में बताया है, इन तस्वीरों से समझते हैं.

kidney stone symptoms
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

पेशाब में दिक्कत, डॉक्टर उपाध्याय के मुताबिक, बच्चों को भी बड़ों की तरह पेशाब करने में दर्द और पास करने में परेशानी हो सकती है. बच्चे के पेशाब का रंग पीला या गुलाबी रंग का आ सकता है.

विज्ञापन

3 / 8

मतली-उल्टी, बच्चों को किडनी स्टोन होने पर उन्हें बड़ों की तुलना में ज्यादा उल्टी और मतली की समस्या महसूस होती है. खासतौर पर कुछ खाने के बाद या सुबह के समय.

4 / 8

बुखार, बच्चों की किडनियों में स्टोन होने पर उन्हें बार-बार बुखार भी आता है. यह लक्षण लोग इग्नोर करते हैं जबकि कभी-कभी बुखार अन्य बीमारियों की वजह से भी होता है.

विज्ञापन

5 / 8

चिड़चिड़ापन, अगर बच्चे की किडनी में स्टोन होते हैं तो उसे ज्यादा गुस्सा आएगा और वह पूरे दिन चिड़चिड़ा रहेगा. दरअसल, ऐसा बच्चे के साथ इसलिए होता है क्योंकि उसे दर्द महसूस होता है.

6 / 8

बदबूदार और बुलबुले वाला पेशाब, बच्चों की किडनी में स्टोन होता है तो उनके पेशाब से तेज गंध आती है. इनके पेशाब में आपको झाग भी दिखेगा, जो आमतौर पर बच्चों के पेशाब में नहीं बनता है.

विज्ञापन

7 / 8

ठंड लगना, किडनी स्टोन की समस्या में ठंड भी लगती है. अगर बच्चे को ठंड महसूस हो रही है तो एक बार अल्ट्रासाउंड जरूर करवाएं.

8 / 8

दर्द, हालांकि, किडनी स्टोन होने पर हर किसी को असहनीय दर्द होता है. इसमें दर्द पीठ और पेट के निचले हिस्से में होता है. मगर बच्चों के साथ इस लक्षण में सबसे ज्यादा गलतफहमी होती है क्योंकि वे पेट दर्द की शिकायत करते हैं जबकि दर्द किडनी स्टोन का होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन