---विज्ञापन---

अंडा दिल के लिए अच्छा है या नहीं? हैदराबाद के डॉक्टर ने 185 देशों के 28 साल के डेटा से बताया सच

अगर आप हर रोज अंडा खाते है तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने एक रिसर्च में बताया है कि अंडे और दिल की बीमारी का क्या कनेक्शन है. 

---विज्ञापन---

गर्मी हो या सर्दी… कुछ लोग अंडा रोज खाते हैं. हालांकि, अंडा हमारे नाश्ते का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या अंडा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? खासकर अंडे की जर्दी को लंबे समय से दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है. हालांकि, अब हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने एक बड़े वैश्विक रिसर्च के जरिए से हमें बताया है कि अंडे और दिल की बीमारी के बीच क्या कनेक्शन है. इसको लेकर सभी से कुछ अहम बातें साझा की हैं, जिनके बारे में पता होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- नमक तो रोज खाते हैं, लेकिन आयोडीन युक्त नमक शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने अंडे को लेकर क्या बताया?

28 अगस्त को अपोलो अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने अंडे और दिल की सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 28 साल के आंकड़ों के मुताबिक, ज्यादा अंडे खाने वाली आबादी और इस्केमिक दिल की बीमारी और उससे होने वाली मौतों के बीच उल्टा संबंध देखा गया. यानी जिन देशों में लोगों के बीच अंडे का सेवन अधिक था, वहां इस्केमिक दिल की बीमारी और उससे होने वाली मौतों का रेट कम पाया गया. यही वजह है कि सिर्फ अंडे में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के आधार पर इसे दिल के लिए नुकसानदायक मान लेना सही नहीं है. 

28 साल तक किन आंकड़ों का हुआ अध्ययन?

रिसर्च में साल 2023 में पब्लिश हुआ था. इसमें साल 1990 से 2018 तक यानी 28 सालों के अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों के आधार पर लिखा गया है. अंडे के सेवन से जुड़े आंकड़े 185 देशों के लिए मौजूद थे. हालांकि, जब सभी जरूरी आंकड़ों को ध्यान में रखकर रिसर्च किया गया तो इसमें 142 ऐसे देश शामिल किए गए. इनकी आबादी कम से कम 10 लाख थी और जिनके लिए पूरे 28 साल समझने में लग गए. 

---विज्ञापन---

शोध में क्या सामने आया?

शोध में अंडे खाने और इस्केमिक दिल की बीमारी के बीच उल्टा संबंध पाया गया. शोधकर्ताओं ने बताया है कि अंडे के सेवन और दिल की बीमारी के नए मामलों के बीच 0.253 का संबंध पाया गया, जबकि इस बीमारी से होने वाली मौतों के लिए यह आंकड़ा -0.359 था. 

क्या है इसका सीधा मतलब? 

इसका सीधा मतलब यह नहीं है कि अंडे खाने से दिल की बीमारी ठीक हो जाती है या अंडा खाने से दिल का दौरा नहीं पड़ सकता. इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इस अध्ययन में ज्यादा अंडा खाने वाली आबादी में इस्केमिक दिल की बीमारी के मामले और होने वाली मौत कम पाई है. 

---विज्ञापन---

अंडे में कोलेस्ट्रॉल होने के बावजूद ऐसा क्यों?

अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए लंबे समय से इसे दिल की बीमारी से जोड़कर देखा जाता रहा है. लेकिन दिल की सेहत सिर्फ किसी एक चीज में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से तय नहीं होती, बल्कि यह इंसान के रूटीन, खान-पान और आदतों पर निर्भर करता है.

इसे भी पढ़ें- 50% लोगों को लंग्स कैंसर का कारण सिगरेट नहीं! Apollo के डॉक्टर ने बताई असली वजह

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source- MDPI Research

First published on: Aug 29, 2026 11:01 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola