किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? शरीर पर दिखें ये संकेत तो समझ जाएं Kidney ठीक से नहीं कर रही काम

Kidney Damage Symptoms: किडनी खराब होने पर शरीर एक नहीं बल्कि कई तरह के संकेत देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किडनी खराब होने पर कैसे पता चलता है और कौन से लक्षण बताते हैं कि डॉक्टर से तुरंत जांच करवाना जरूरी है.

kidney Kharab Hone Ke Lakshan (6)
1 / 7
kidney Kharab Hone Ke Lakshan

Kidney Kharab Hone Ke Lakshan: शरीर का फिल्टर सिस्टम यानी किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है. अगर किडनी अपना काम सही तरह से नहीं कर पाती है तो शरीर में टॉक्सिंस फैलने लगते हैं और व्यक्ति को बीमार करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में किडनी डैमेज को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए किडनी खराब (Kidney Damage) होने पर शरीर किस-किस तरह के संकेत देने लगता है और इन संकेतों की किस तरह करते हैं पहचान.

विज्ञापन

सही तरह से नहीं आती है नींद

सही तरह से नहीं आती है नींद 2 / 7

किडनी खराब होने पर ठीक तरह से नींद लेने में दिक्कत होने लगती है. शरीर में टॉक्सिंस जमने लगते हैं और शरीर से बाहर निकलने के बजाय खून में मिल जाते हैं. इससे सही तरह से नींद नहीं आ पाती है.

विज्ञापन

त्वचा पर रूखापन हो जाता है

त्वचा पर रूखापन हो जाता है 3 / 7

किडनी की दिक्कतों में आपको अक्सर ही महसूस होगा कि आपकी त्वचा रूखी हो गई है और त्वचा पर अक्सर ही खुजली भी होती है. ऐसा टॉक्सिंस के कारण होता है. वहीं, किडनी खनिजों और पोषक तत्वों का खून में बैलेंस बनाने में असमर्थ होती है.

बार-बार आता है पेशाब

बार-बार आता है पेशाब 4 / 7

अगर रात में उठकर बार-बार पेशाब करना पड़ रहा है तो यह किडनी खराब होने का लक्षण हो सकता है. जब किडनी का फिल्टर डैमेज होता है तो पेशाब करने की इच्छा तीव्र होने लगती है.

विज्ञापन

पेशाब में झाग नजर आता है

पेशाब में झाग नजर आता है 5 / 7

पेशाब में जरूरत से ज्यादा झाग नजर आना पेशाब में प्रोटीन की लीकेज का संकेत है. जब किडनी सही तरह काम नहीं करती है तो पेशाब में प्रोटीन का रिसाव होने लगता है. इससे पेशाब झागदार नजर आता है.

पेशाब में दिखता है खून

पेशाब में दिखता है खून 6 / 7

अगर आपको कभी भी पेशाब में खून नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. यह किडनी डैमेज का एक बड़ा लक्षण है. पेशाब में खून आना यह संकेत देता है कि किडनी खराब होने लगी है.

विज्ञापन

शरीर में सूजन दिखना

शरीर में सूजन दिखना 7 / 7

किडनी खराब होने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में एक्सेस फ्लुइड जमने लगता है जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर सूजन नजर आ सकती है. ऐसा सोडियम रिटेंशन से भी होता है. पैरों पर या आंखों के आस-पास सूजन दिखता किडनी डैमेज का संकेत हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन