सुबह सूजी दिखती हैं आंखें और चेहरा? हो सकता है किडनी की बीमारी का शुरुआती संकेत

किडनी जब किसी दिक्कत का शिकार हो जाती है, तो शरीर कुछ ऐसे संकेत देता है, जिसे समझना जरूरी हो जाता है. लेकिन अक्सर लोग नादानी और कम जानकारी के कारण उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं में से एक है चेहरे पर सूजन दिखाई देना.

Kidney Disease Symptoms
1 / 8

विज्ञापन

मामूली सूजन कभी-कभी दे सकती है बड़ी बीमारी का संकेत

मामूली सूजन कभी-कभी दे सकती है बड़ी बीमारी का संकेत2 / 8

अक्सर लोग सुबह उठकर आंखों या चेहरे पर हल्की सूजन देखते हैं और इसे नींद की कमी या थकान का असर मान लेते हैं. लेकिन डॉक्टरों के अनुसार कई बार यह किडनी से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत भी हो सकता है.

विज्ञापन

किडनी की कमजोरी से कैसे जुड़ी है आंखों की सूजन

किडनी की कमजोरी से कैसे जुड़ी है आंखों की सूजन3 / 8

सामान्य जानकारी के अनुसार, जब किडनी सही तरीके से खून को फिल्टर नहीं कर पाती, तब शरीर से जरूरी प्रोटीन मूत्र के जरिए बाहर निकलने लगता है. इससे शरीर में तरल संतुलन बिगड़ जाता है और सूजन दिखने लगती है.

प्रोटीन की कमी से शरीर में क्यों भरने लगता है पानी

प्रोटीन की कमी से शरीर में क्यों भरने लगता है पानी4 / 8

एल्ब्यूमिन नाम का प्रोटीन शरीर में तरल को संतुलित रखने में मदद करता है. जब यह पेशाब के जरिए बाहर निकलने लगता है तो शरीर के टिशू में पानी जमा होने लगता है, जिससे चेहरा फूला हुआ दिख सकता है.

विज्ञापन

सुबह के समय ही क्यों ज्यादा दिखती है सूजन

सुबह के समय ही क्यों ज्यादा दिखती है सूजन5 / 8

डॉक्टरों के मुताबिक जब हम रात में लेटकर सोते हैं तो शरीर का तरल ऊपर की तरफ जमा हो जाता है. यही कारण है कि सुबह आंखों के नीचे सूजन ज्यादा दिखती है, जो दिन में धीरे-धीरे कम हो सकती है.

किन अन्य लक्षणों को भी गंभीरता से लेना चाहिए

किन अन्य लक्षणों को भी गंभीरता से लेना चाहिए6 / 8

अगर आंखों की सूजन के साथ झागदार पेशाब, पैरों में सूजन, लगातार थकान, भूख कम लगना या कमजोरी महसूस हो रही हो तो तुरंत जांच करवानी चाहिए. ये सभी किडनी से जुड़ी समस्या के संकेत हो सकते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क

किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सतर्क7 / 8

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या परिवार में किडनी रोग का इतिहास रखने वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए. क्योंकि ऐसे लोगों में किडनी की बीमारी का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए छोटे संकेतों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और वक्त-वक्त पर जांच कराते रहना चाहिए, ताकि आपको आपकी हेल्थ कंडीशन मालूम रहे.

अस्वीकरण

अस्वीकरण8 / 8

इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.(Image: PEXELS/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन