सुबह खाली पेट अंजीर खाने से क्या फायदा होता है?

Anjeer Khane Ke Fayde: सेहत पर एक नहीं बल्कि कई तरह से असर डालते हैं अंजीर. लेकिन, क्या आप जानते हैं रोजाना खाली पेट अंजीर खाने पर क्या होता है? यहां जानिए शरीर को कौन-कौन से फायदे देता है अंजीर.

Anjeer Benefits
1 / 7
Bheege Anjeer Khane Ke Fayde

Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde: अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए अंजीर (Soaked Figs) खाकर की जाए तो शरीर को एक नहीं बल्कि इसके कई फायदे मिलते हैं. अंजीर में विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. ये फाइबर के भी भरपूर स्त्रोत होते हैं. ऐसे में अंजीर खाली पेट खाए जाए तों शरीर पर अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से फायदे नजर आते हैं. यहां जानिए रोजाना खाली पेट अंजीर खाने पर क्या होता है.

विज्ञापन

पाचन होता है बेहतर

पाचन होता है बेहतर 2 / 7

रोजाना खाली पेट अंजीर खाने पर शरीर को फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है. इससे पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है, बाउल मूवमेंट्स बेहतर होते हैं, खाना पचने में आसानी होती है और कब्ज से छुटकारा मिल जाता है.

विज्ञापन

कम होता है वजन

कम होता है वजन 3 / 7

अंजीर खाने पर वजन कम (Weight Loss) हो सकता है. फाइबर से भरपूर होने के चलते अंजीर खाने पर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है और वेट मैनेजमेंट में मदद मिलती है.

दिल की सेहत को फायदे

दिल की सेहत को फायदे 4 / 7

अंजीर खाने पर दिल की सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल जाते हैं. अंजीर में फैट कम होता है और ये फाइबर से भरपूर होते हैं जिस चलते अंजीर खाने पर कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने में मदद मिलती है और दिल की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

हड्डियों की सेहत रहती है अच्छी

हड्डियों की सेहत रहती है अच्छी 5 / 7

अंजीर में हड्डियों को मजबूती देने वाले खनिज होते हैं, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस. ऐसे में अंजीर खाने पर हड्डियों को मजबूती मिलती है. जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं उन्हें खासतौर से अंजीर खाना चाहिए.

एक दिन में कितने अंजीर खाएं

एक दिन में कितने अंजीर खाएं 6 / 7

एक दिन में आप 3-4 अंजीर खा सकते हैं. रात के समय अंजीर को पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह खाली पेट इन अंजीर को खा लें. इससे अंजीर के भरपूर फायदे मिलते हैं.

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान 7 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि आप अंजीर को जरूरत से ज्यादा ना खा लें. बहुत ज्यादा खाने पर अंजीर पेट खराब होने की वजह बन सकता है. इसीलिए जरूरत से ज्यादा अंजीर खाने से बचें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन