कमर दर्द कब बन जाता है कैंसर? जानिए 5 खतरनाक संकेत
Kamar Ka Dard Cancer Ban Jana: कैंसर से जुड़ा हड्डियों या कमर का दर्द थोड़ा अलग होता है. यह लगातार बना रहता है और समय के साथ बढ़ता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि कब यह दर्द सामान्य नहीं रह जाता और कब टेस्ट की जरूरत पड़ती है.

When Back Pain Turns Into Cancer: आजकल कमर या हड्डियों में दर्द एक आम समस्या बन चुकी है, जो अक्सर गलत पोस्चर, लंबे समय तक बैठने, मांसपेशियों में खिंचाव या उम्र बढ़ने की वजह से होता है. हालांकि, यह दर्द आमतौर पर दवा लेने से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर यही दर्द लंबे समय तक बना रहे, धीरे-धीरे बढ़े या बार-बार वापस आए, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. इसको लेकर डॉक्टर मनदीप सिंह (जो आर्ट ऑफ हेल्थ कैंसर सेंटर में कैंसर विशेषज्ञ हैं) का कहना है कि कई बार यह दर्द कैंसर या शरीर में फैल चुके कैंसर का संकेत भी हो सकता है. इसलिए किसी भी तरह के दर्द को नजरअंदाज ना करें.
लगातार दर्द बढ़ना
2 / 6अगर कमर या हड्डियों का दर्द कई हफ्तों या महीनों तक बना रहता है और समय के साथ इसकी तीव्रता बढ़ती जाती है तो यह एक चेतावनी संकेत हो सकता है. सामान्य दर्द कुछ समय में ठीक हो जाता है, लेकिन कैंसर से जुड़ा दर्द लगातार बना रहता है.
दर्द रात में बढ़ जाना
3 / 6अगर दर्द रात के समय ज्यादा बढ़ जाता है या आराम करने पर भी कम नहीं होता तो यह सामान्य दर्द से अलग स्थिति हो सकती है. यह संकेत देता है कि समस्या गहरी हो सकती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
सूजन या गांठ होना
4 / 6दर्द वाली जगह पर सूजन, गांठ या किसी तरह का बदलाव महसूस होना गंभीर संकेत हो सकता है. अगर हड्डी के आसपास सख्ती या असामान्य उभार दिखे, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है.
मामूली चोट में हड्डी टूटना
5 / 6अगर छोटी सी चोट में ही हड्डी में फ्रैक्चर हो जाए या हड्डियां कमजोर लगने लगे तो यह संकेत हो सकता है कि हड्डियों की संरचना प्रभावित हो रही है. ऐसी स्थिति में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है.
वजन कम होना
6 / 6अगर दर्द के साथ बिना किसी वजह के वजन कम हो रहा है और कमजोरी और थकान बनी रहती है तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.