कचनार के पत्तों से किस बीमारी का इलाज किया जाता है?

Kachnar Leaves Eating Benefits: आयुर्वेद में कुछ पौधे, पत्ते, फूल और छाल ऐसे हैं जिनका इस्तेमाल औषधीय तौर पर किया जाता है. इन प्राकृतिक तत्वों में छिपे गुण शरीर की विभिन्न बीमारियों को दूर करने और स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं. इसी लिस्ट में कचनार भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों का इलाज भी किया जा सकता है? आयुर्वेद में कचनार को कफ-वात संतुलित करने वाला और शरीर की गांठों को खत्म करने वाला माना गया है. 

Kachnar Leaves Eating Benefits
1 / 6
इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर हो सकती हैं. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

2 / 6

कचनार के पत्ते या इसकी छाल थायराइड में बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है. रिसर्च के मुताबिक इसका सेवन करने से सूजन कम करने में मदद मिल सकती है. खासतौर पर आयुर्वेदिक दवाओं जैसे कचनार गुग्गुल में इसका इस्तेमाल थायराइड और गांठ से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है. 

विज्ञापन

3 / 6

अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की गांठ हो रही है तो इसका काढ़ा पिया जा सकता है. यह गर्दन या बगल की गांठ, लिंफ नोड्स की सूजन या फोड़े-फुंसी में मददगार साबित हो सकता है. हालांकि, इसका लेप भी गांठ पर इस्तेमाल किया जा सकता है.  

4 / 6

अगर आपको पाचन तंत्र की दिक्कत है तो आपके लिए इसके पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कहा जाता है कि इसके पत्ते कब्ज, गैस और अपच में राहत दिलाने का काम करते हैं. इसके लिए आपको पानी में डालकर इसका इस्तेमाल करना होगा.  

विज्ञापन

5 / 6

आयुर्वेद में कचनार को बवासीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसके पत्तों का काढ़ा सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकता है. कहा जाता है कि कचनार की जड़ में पुराने से पुराने मस्सों को ठीक करने की क्षमता होती है. 

6 / 6

इसके पत्ते स्किन से जुड़ी बीमारियों को भी ठीक करने का काम करते हैं. अगर आपको खुजली, एलर्जी, घाव या फंगल इंफेक्शन है तो इसका लेप लगाएं या पानी में डालकर नहा लें. ऐसा करने से यकीनन आपको फायदा होगा.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन