Ear Wax: कान के अंदर की गंदगी कैसे निकालें? जानिए कान के मैल को निकालने के लिए कौन सा तेल डालना चाहिए
Kaan ki Gandagi Kaise Saaf Kare: कान अगर भारी लगने लगे हैं, देखने पर गंदे दिखते हैं या उंगली डालते ही गंदगी बाहर आती है तो इसका मतलब है कि आपने कान में जरूरत से ज्यादा वैक्स (Ear Wax) जम गई है. लेकिन, कानों को कॉटन बड्स से खुरचने पर गंदगी बाहर नहीं आती है. वहीं, सही तरह से कानों को साफ ना किया जाए तो इससे कानों में दिक्कत भी हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आसानी से कानों में जमा गंदगी को निकाला जा सकता है. इससे आपके कान के ठेक बाहर आ जाएंगे और कान खुले हुए महसूस होने लगेंगे.

2 / 7कानों की गंदगी निकालने के लिए कान में जैतून का तेल या सरसों का तेल डाला जा सकता है. इस तेल को हल्का गर्म करके कान में डालें और फिर 1-2 दिन बाद कान की रूई से सफाई करें. कड़ा मैल पिघलकर बाहर आने लगता है.
3 / 7कान की गंदगी को निकालने के लिए कान में बादाम का तेल या फिर नारियल का तेल भी डाला जा सकता है. तेल को हल्का गर्म करके डालने पर अच्छा असर दिखता है.
4 / 7हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भी कान में जमा गंदगी निकल सकती है. इसके लिए बाजार से हाइड्रोजन पेरोक्साइड लेकर आएं और इसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें. इस मिश्रण की कुछ बूंदे कानों में डालकर 5 मिनट तक सिर को झुकाकर रखें और फिर किसी टिशू या कपड़े से कान साफ कर लें.
5 / 7गर्म पानी की कान पर भाप लेने से भी गंदगी फिसलकर बाहर निकलने लगती है. इसके लिए गर्म पानी के ऊपर कान को झुकाकर कुछ देर बैठें और उसके बाद कपड़े से कान साफ कर लें.
6 / 7नमक और गुनगुने पानी से भी कान की सफाई की जा सकती है. अगर कानों में गंदगी के कारण खुजली भी होने लगी है तो यह नुस्खा कमाल का साबित होता है.
7 / 7इस बात का ध्यान रखें कि आप कान साफ करते हुए किसी तरह की नुकीली चीज जैसे पिन, क्लिप या माचिस की तिल्ली का इस्तेमाल ना करें. कॉटन बड्स से कानों को खुरचने से भी बचना चाहिए.