जीरे का पानी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

Jeera Water Benefits: जीरा पानी सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. ऐसे में यहां जानिए रोजाना जीरा पानी पीने पर किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है.

Jeera water Benefits
1 / 7
Jeera water Benefits

Jeera Pani Peene Ke Fayde: हमारी रसोई खजाने के पिटारे से कम नहीं होती है. इसमें मौजूद मसाले भी सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होते हैं. इन्हीं में से एक है जीरा (Cumin). जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ऐसे में जीरा पानी (Jeera Water) पीने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. यहां जानिए जीरा पानी पीने के क्या-क्या फायदे हैं.

विज्ञापन

ठीक होती है कब्ज की दिक्कत

ठीक होती है कब्ज की दिक्कत 2 / 7

जीरा पानी कब्ज को ठीक करने में मदद करता है. अगर आपको क्रोनिक कब्ज की समस्या है तो उसमें भी जीरा पानी पीने पर फायदा मिल सकता है. इससे गैस और एसिडिटी की दिक्कत ठीक होने में भी असर दिखता है.

विज्ञापन

कम करता है कॉलेस्ट्रोल

कम करता है कॉलेस्ट्रोल 3 / 7

जीरा पानी गंदे कॉलेस्ट्रोल को घटाने और अच्छे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने में मददगार होता है. इससे धमनियों में जमा प्लाक कम होने में मदद मिलती है.

डायबिटीज में है फायदेमद

डायबिटीज में है फायदेमद 4 / 7

जीरा पानी ब्लड शुगर कम करने में मदद करता है. इसे नियमित रूप से पिया जाए तो हाई ब्लड शुगर में सुधार नजर आता है.

विज्ञापन

एनीमिया की कमी

एनीमिया की कमी 5 / 7

जीरा पानी पीने पर यह शरीर के हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने में मदद करता है. इससे अनीमिया से बचाव होता है और हर समय शरीर में थकान महसूस नहीं होती है.

इम्यूनिटी मजबूत होती है

इम्यूनिटी मजबूत होती है 6 / 7

जीरा पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है. इम्यूनिटी मजबूत होने पर सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से व्यक्ति को बार-बार दोचार नहीं होना पड़ता है.

विज्ञापन

त्वचा संबंधी रोग

 त्वचा संबंधी रोग 7 / 7

जीरा पानी शरीर को डिटॉक्स करता है. ऐसे में टॉक्सिंस के कारण अगर बार-बार मुंहासे निकलते हैं या स्किन डल नजर आती है तो जीरा पानी पीने पर त्वचा संबंधी रोग दूर रहने लगते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन