जीरा को पानी में उबालकर पीने के क्या फायदे हैं?
Jeera Water Benefits: सेहत के लिए जीरा बेहद फायदेमंद होता है. जीरा (Cumin) एक ऐसा मसाला है जो पाचन को ठीक करने से लेकर वजन कम करने और ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने तक में फायदा दिखाता है. जीरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और जरूरी खनिज होते हैं जो सेहत को अच्छा रखते हैं. जीरा पानी बनाना भी बेहद आसान होता है. एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर रातभर के लिए अलग रख दें. सुबह इस भीगे हुए जीरा के पानी को आंच पर हल्का गर्म कर लें और पिएं. इस पानी को तैयार करने का एक शॉर्ट कट तरीका यह भी है कि सुबह के समय ही एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालकर उबालकर पी लिया जाए. यहां जानिए रोजाना जीरा पानी पीने पर शरीर को इसके क्या-क्या फायदे (Jeera Pani Peene Ke Fayde) मिलते हैं.

2 / 7जीरा पानी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को स्टिम्यूलेट करता है जिससे अपच की दिक्कत कम होती है. जीरा पानी गैस और ब्लोटिंग कम करने में भी असरदार है.
3 / 7एसिडिटी कम करने के लिए भी जीरा पानी पिया जा सकता है. यह पानी पेट की इनर लाइनिंग को सूदिंग इफेक्ट्स देता है.
4 / 7वजन कम करने में भी जीरा पानी असरदार है. रोजाना खाली पेट जीरा पानी पीने पर फैट बर्न होता है.
5 / 7जीरा पानी पीने पर ब्लड शुगर रेग्यूलेट होने में मदद मिलती है. यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को कम करता है जिससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता.
6 / 7दिल की सेहत दुरुस्त रखने में भी जीरा पानी के फायदे नजर आते हैं. यह हाई कॉलेस्ट्रोल कम करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में असरदार है.
7 / 7जीरा पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर पर डिटॉक्सिफाइंग असर दिखाते हैं. इस पानी से स्किन क्लियर होती है और बालों को भी फायदा मिलता है.