IVF से सिर्फ लड़का होता है? जानिए सच्चाई, सक्सेस रेट और कैंसर रिस्क से जुड़े बड़े सच
अक्सर लोगों का सावल रहता है कि क्या IVF कराना सही फैसला होता है? कई लोगों का मानना होता है कि IVF कराने से सिर्फ लड़का ही पैदा होता है और कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है, आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई.

इनफर्टिलिटी की बढ़ती समस्या
2 / 10आज भारत में लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों लोग इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं. हर 6 में से 1 कपल को गर्भधारण में दिक्कत आती है. ऐसे में कई लोग IVF जैसी तकनीक का सहारा लेते हैं.
IVF क्या होता है और कैसे काम करता है
3 / 10IVF यानी इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन एक आधुनिक इलाज है, जिसमें महिला के एग और पुरुष के स्पर्म को लैब में मिलाया जाता है. इसके बाद बने भ्रूण को गर्भाशय में डालकर प्रेग्नेंसी की कोशिश की जाती है.
IVF से सिर्फ लड़का होता है
4 / 10बहुत से लोग मानते हैं कि IVF से सिर्फ लड़का ही पैदा होता है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है. इस तकनीक से लड़का या लड़की दोनों हो सकते हैं. अगर कोई यह सोचता है कि वह ही ट्रीटमेंट से अपने मन मुताबिक जेंडर का चयन कर सकता है, तो वह जान लें कि भारत में जेंडर चयन करना कानूनन अपराध है.
IVF का सक्सेस रेट कितना होता है
5 / 10कई क्लीनिक IVF के बहुत ज्यादा सक्सेस रेट का दावा करते हैं, लेकिन हकीकत अलग है. सामान्य परिस्थितियों में IVF का सक्सेस रेट लगभग 35 से 40 प्रतिशत के बीच ही माना जाता है.
क्या IVF से पैदा बच्चे कमजोर होते हैं
6 / 10एक आम डर यह भी है कि IVF से पैदा हुए बच्चे कमजोर या बीमार होते हैं. जबकि सच्चाई यह है कि ऐसे बच्चे पूरी तरह सामान्य होते हैं.
कैंसर का खतरा
7 / 10लोगों का मानना है कि IVF कराने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में बता दें कि, कुछ मामलों में अगर बार-बार IVF कराया जाए और ज्यादा हार्मोनल दवाएं ली जाएं, तो ब्रेस्ट या ओवेरियन कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है. इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है.
कितनी बार IVF कराना सुरक्षित है
8 / 10IVF को कई बार ट्राई किया जा सकता है, लेकिन इसकी कोई तय सीमा नहीं होती. हालांकि बार-बार IVF कराने से शरीर पर असर पड़ सकता है, इसलिए हर साइकिल डॉक्टर की निगरानी में करना जरूरी है.
सही जानकारी और सलाह है सबसे जरूरी
9 / 10IVF से जुड़ी कई गलतफहमियां समाज में फैली हुई हैं. इसलिए जरूरी है कि किसी भी निर्णय से पहले सही जानकारी लें और विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें, ताकि सुरक्षित और सही इलाज मिल सके.
अस्वीकरण
10 / 10इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.(Image: AI/Pexels)