क्या ऊंचा तकिया लगाकर सोना हो सकता है हानिकारक? जानें सही तरीका वरना उठानी पड़ेगी परेशानी
Height Pillow Side Effects: तकिया रखने के बाद आराम की नींद आती है, लेकिन अगर आप एक साथ कई तकिए रखकर सोते हैं तो अब ऐसा करने से पहले सोचना चाहिए. ऐसा करने से आपको बहुत ही ज्यादा परेशानी हो सकती है.

Ucha Takiya Rakhne Ke Nuksan: अच्छी नींद तभी आती है जब माहौल के साथ-साथ गद्दे और तकिए का चुनाव सही तरह से किया जाए. कई बार थकान के वजह से आसानी से नींद आ जाती है, लेकिन अगर तकिया लगाकर सोने की आदत है तो इसके बिना नींद नहीं आती. कुछ लोग जरूरत से ज्यादा ऊंचा तकिया लगाकर सोते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि यह हेल्थ के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है. तकिए से गर्दन, पीठ और नींद से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं. इसलिए एक साथ दो तकिए बिल्कुल ना रखें.
आपको कितने तकियों के साथ सोना चाहिए?
2 / 7अच्छी नींद के लिए आपको तकिया लगाकर सोना चाहिए, क्योंकि एक तकिया आपके सिर को रीढ़ की हड्डी के लेवल पर रखता है और उसे बहुत ऊपर या गलत पोजीशन में नहीं धकेलता. इसे भी पढ़ें- मखाने को कैसे तैयार किया जाता है? जानिए इससे जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
क्या दो तकियों के साथ सोना आपकी गर्दन के लिए बुरा है?
3 / 7दो तकियों के साथ सोना शुरू में आरामदायक लग सकता है, लेकिन यह असल में तकियों के फर्मनेस पर निर्भर करता है.अगर तकिए मोटे या सख्त हैं तो परेशानी हो सकती है.
ऊंचा तकिया लगाकर सोने के नुकसान
4 / 7बहुत ऊंचा तकिया सिर और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव डालता है, जिसकी वजह से सुबह उठने पर गर्दन में दर्द, अकड़न और जकड़न महसूस हो सकती है.
रीढ़ की हड्डी का संतुलन बिगड़ना
5 / 7तकिए से रीढ़ की हड्डी का संतुलन बिगड़ सकता है. इससे गर्दन, सिर के आसपास और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है. आपको बाद में सीधे बैठने में भी परेशानी हो सकती है.
सिरदर्द रहना
6 / 7गर्दन की मांसपेशियों में तनाव बढ़ने से टेंशन हेडेक यानी सिरदर्द की समस्या हो सकती है. अगर आप अक्सर सुबह सिरदर्द के साथ उठते हैं तो इसकी एक वजह आपका तकिया भी हो सकता है.
तकिए की सही ऊंचाई कितनी होनी चाहिए?
7 / 7कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, तकिए की ऊंचाई ऐसी होनी चाहिए कि सिर, गर्दन और रीढ़ एक सीध में रहें. 4 से 6 इंच ऊंचा तकिया ज्यादातर लोगों के लिए सही माना जाता है. इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं दांत साफ करने वाले ब्रश को कैसे क्लीन किया जाता है? यह है सही तरीका अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.



















