क्या एयर प्यूरीफायर फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं? ऑन्कोलॉजिस्ट से जानिए कैसे मिल सकता है फायदा
Lungs Cancer: एयर प्यूरीफायर घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें फेफड़ों के कैंसर से पूरी तरह बचाने वाला उपाय नहीं माना जा सकता. एक्सपर्ट डॉक्टर मनदीप सिंह का कहना है कि एयर प्यूरीफायर हवा को साफ कर सकता है.

Lungs Ko Kaise Theek Kare: एयर पॉल्यूशन की वजह से कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. कई बार एयर पॉल्यूशन फेफड़ों के कैंसर के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक माना जाता है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है. एयर प्यूरीफायर घर के अंदर की हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें फेफड़ों के कैंसर से पूरी तरह बचाने वाला उपाय नहीं माना जा सकता. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर मनदीप सिंह (ऑन्कोलॉजिस्ट और कैंसर विशेषज्ञ) का कहना है कि एयर प्यूरीफायर सिर्फ हवा को साफ करता है, लेकिन फेफड़ों के कैंसर को कम नहीं कर सकता है.
एयर प्यूरीफायर क्या करता है?
2 / 6एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद धूल, परागकण, धुआं, पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म प्रदूषक कणों और कुछ अन्य हानिकारक तत्वों को फिल्टर करने का काम करते हैं. इससे घर के अंदर सांस लेने वाली हवा अपेक्षाकृत साफ हो सकती है. इसे भी पढ़ें- दादी-नानी के नुस्खों का राज! ये 6 आयुर्वेदिक हर्ब्स बन सकते हैं आपकी First Aid Kit
प्रदूषक कणों के संपर्क को कम करना
3 / 6जिन क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर ज्यादा होता है, वहां एयर प्यूरीफायर लोगों के प्रदूषक कणों के संपर्क को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है. आप भी इसे हवा साफ करने के लिए लगा सकते हैं.
फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम होता है?
4 / 6फेफड़ों के कैंसर का खतरा केवल घर के अंदर की हवा पर निर्भर नहीं करता. बाहर का प्रदूषण, धूम्रपान, सेकेंड हैंड स्मोक, कार्यस्थल पर हानिकारक रसायनों का संपर्क, आनुवंशिक कारण और अन्य पर्यावरणीय कारक भी इस बीमारी के जोखिम को प्रभावित करते हैं.
एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल
5 / 6सिर्फ एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करके फेफड़ों के कैंसर के खतरे को पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता. कुछ अध्ययनों से संकेत मिले हैं कि प्रदूषक कणों के संपर्क में कमी लाने से श्वसन तंत्र पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है और फेफड़ों की सेहत को लाभ मिल सकता है.
वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं
6 / 6एयर प्यूरीफायर से कैंसर अभी तक ऐसे पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं जो यह साबित करें कि एयर प्यूरीफायर सीधे तौर पर फेफड़ों के कैंसर को रोकते हैं. फेफड़ों के कैंसर के खतरे को कम करने के लिए सबसे प्रभावी कदम धूम्रपान से दूर रहना, सेकेंड हैंड स्मोक से बचना आदि. इसे भी पढ़ें- शरीर की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने के क्या लक्षण होते हैं? भूलकर भी इग्नोर ना करें ये Bad Cholesterol Symptoms अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.