शरीर की नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने के क्या लक्षण होते हैं? भूलकर भी इग्नोर ना करें ये Bad Cholesterol Symptoms

Bad Cholesterol Symptoms: कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ है जो जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमने लगता है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनता है. यहां जानिए कैसे पहचानें हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण.

Gande Cholesterol Ke Lakshan
1 / 7
Gande Cholesterol Ke Lakshan

High Cholesterol Symptoms: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है. लेकिन, जिस तरह अति हर चीज की बुरी होती है उसी तरह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भी शरीर को नुकसान होने लगता है. कोलेस्ट्रॉल एक तरह का चिपचिपा फैट जैसा सब्सटेंस होता है. यह ज्यादा बढ़ जाए तो नसों में जमने लगता है. इसे समय रहते कम ना किया जाए तो हाई कोलेस्ट्रॉल ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक की वजह बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इसके लक्षण कैसे नजर आते हैं और किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

सीने में दर्द

सीने में दर्द 2 / 7

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसा कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण नसों में आई ब्लॉकेज से होता है. इसमें नसें दिल तक ठीक तरह से खून नहीं पहुंचा पाती हैं.

विज्ञापन

सांस फूलना

सांस फूलना 3 / 7

LDL यानी गंदा कोलेस्ट्रॉल सांस फूलने की दिक्कत की वजह भी बन सकता है. सीढ़ियां चढ़ते हुए या थोड़ा भी मेहनत वाला काम करने पर अगर सासं फूलने लगती है तो हो सकता है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है

पैरों में दर्द महसूस होना

पैरों में दर्द महसूस होना 4 / 7

कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में रुकावट आती है जिस चलते पैरों तक खासतौर से खून ठीक तरह से नहीं पहुंच पाता है. इससे पैरों में क्रैंप्स या दर्द महसूस होता है.

विज्ञापन

पीले धब्बे

पीले धब्बे 5 / 7

हाई कोलेस्ट्रॉल का एक लक्षण त्वचा पर पीले धब्बे नजर आना है. यह धब्बे खासतौर से आंखों के पास या पलकों के ऊपर नजर आते हैं. इन्हें जैंथिलाज्मा कहते हैं.

हर समय थकान रहना

हर समय थकान रहना 6 / 7

गंदे कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाता है. ऐसे में व्यक्ति की मसल्स और अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. इससे हर समय थकान महसूस हो सकती है.

विज्ञापन

समय रहते पहचानें वॉर्निंग साइन

समय रहते पहचानें वॉर्निंग साइन 7 / 7

हाई कोलेस्ट्रॉल के वॉर्निंग साइन समय रहते पहचान लिए जाएं तो इससे दिक्कत को जरूरत से ज्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है. इसीलिए अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आने लगे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें. यह भी पढ़ें - पुरुषों में किडनी की पथरी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, यूरोलॉजिस्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन