दादी-नानी के नुस्खों का राज! ये 6 आयुर्वेदिक हर्ब्स बन सकते हैं आपकी First Aid Kit

Ayurvedic Tips For Health: आजकल लोग हल्का सिर दर्द होने पर दवा खा लेते हैं,  लेकिन पुराने जमाने में ऐसा नहीं था. लोग हर छोटी-बड़ी बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया करते थे, जिनका इस्तेमाल आज भी किया जाता है. 

Herbs to boost immunity
1 / 7
Herbs to boost immunity

Ayurvedic Herbs For Daily Use: आजकल मौसम बदलते ही कई तरह के हेल्थ इश्यूज होने लगते हैं. जुकाम, खांसी, पेट खराब होना या हल्का बुखार होना आदि ये कुछ ऐसी समस्याएं हैं जो लोगों के रूटीन का अहम हिस्सा हैं. इन तमाम बीमारियों से बचने के लिए लोग अक्सर दवा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रेगुलर दवा लेना ठीक नहीं है. इन जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए लोग आयुर्वेदिक हर्ब्स का इस्तेमाल किया करते थे. अगर आप चाहें तो अपने रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

हल्दी 

हल्दी  2 / 7

हल्दी एक औषधि हैं क्योंकि करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल चोट लगने या गले की खराश के लिए भी किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- अगर कभी भी पेट फूल जाता है तो तुरंत फांक लें ये 3 मसाले, दिक्कत हो जाएगी दूर

विज्ञापन

तुलसी

तुलसी3 / 7

तुलसी को औषधीय पौधा माना जाता है। इसका उपयोग सर्दी, खांसी और गले की खराश में पारंपरिक रूप से किया जाता है. आप इसकी चाय बनाकर अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

नीम

नीम4 / 7

नीम के पत्ते भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी चीजों के लिए किया जाता है. इसलिए लोग नीम की पत्तियों का पानी स्किन एलर्जी को दूर करने के लिए किया करते थे.

विज्ञापन

अजवाइन

अजवाइन5 / 7

अपच, गैस और पेट भारी लगने जैसी समस्याओं में अजवाइन का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है. लोग इसका पानी सुबह या रात के वक्त किया करते थे और कब्ज से दूर रहते थे.

मुलेठी

मुलेठी 6 / 7

मुलेठी का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है. गले की खराश और सूखी खांसी में खासतौर से इसका इस्तेमाल किया जाता है और काढ़ा बनाकर पिया जाता था.

विज्ञापन

अदरक

अदरक7 / 7

अदरक का इस्तेमाल गले और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जा सकता है. इसकी चाय बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, जिसमें शहद मिलाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-रूट कैनाल करवाना चाहिए या नहीं? डेंटिस्ट ने बताया किन लोगों के लिए सही नहीं है यह ट्रीटमेंट अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन