डार्क सर्कल का दिल से क्या है कनेक्शन? जानिए आंखों के नीचे आते काले घेरे किस बात का देते हैं संकेत

Dark Circles Causes: डार्क सर्कल आमतौर पर हार्ट की बीमारी का सीधा संकेत नहीं होते, लेकिन इन्हें हमेशा केवल कॉस्मेटिक समस्या मानकर नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए. हालांकि, हेल्दी आहार अपनाकर सर्कल कम किए जा सकते हैं. 

Dark Circles Relation Is Heart

क्या डार्क सर्कल का सीधा संबंध दिल की बीमारी से है?

Dark Circles Relation Is Heart: आंखों के नीचे डार्क सर्कल होना बहुत ही आम हो गया है. इसलिए ज्यादातर लोग इसे केवल नींद की कमी, स्ट्रेस या बढ़ती उम्र का असर मानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डार्क सर्कल शरीर के अंदर चल रही हेल्थ प्रॉब्लम का भी संकेत हो सकते हैं? कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या डार्क सर्कल का दिल की सेहत से कोई संबंध है? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं विशेषज्ञ और किन स्थितियों में डार्क सर्कल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या डार्क सर्कल का सीधा संबंध दिल की बीमारी से है?

सामान्य तौर पर डार्क सर्कल हार्ट डिजीज का सीधा लक्षण नहीं माना जाता. इसके पीछे नींद की कमी, एलर्जी, तनाव, डिहाइड्रेशन, बढ़ती उम्र या स्किन पतला होना जिम्मेदार होता है. वहीं, अगर डार्क सर्कल के साथ-साथ सांस फूलना, लगातार थकान, पैरों में सूजन, सीने में दर्द या धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं भी हैं तो यह गंभीर हो सकता है. 

किन कारणों से हो सकते हैं डार्क सर्कल?

  • नींद न लेना
  • शरीर में पानी की कमी
  • लगातार स्क्रीन के सामने रहना
  • तनाव और मानसिक थकान
  • एलर्जी या बार-बार आंखें मलना
  • आयरन की कमी
  • बढ़ती उम्र में स्किन पतली होना 

क्या है खतरनाक संकेत? 

  • सीने में दर्द या दबाव महसूस होना
  • सांस लेने में तकलीफ
  • बार-बार चक्कर आना
  • अत्यधिक कमजोरी या थकान
  • पैरों या टखनों में सूजन

डार्क सर्कल कम करने के आसान उपाय

  • इसके लिए आहार बहुत जरूरी है और साथ में रोज 9 घंटे की अच्छी नींद लेना भी, क्योंकि इससे डार्क सर्कल कम होंगे. 
  • दिनभर पानी पिएं और आयरन, विटामिन C और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लें. 
  • धूप में निकलते समय सनस्क्रीन और सनग्लास का इस्तेमाल करें और स्क्रीन टाइम कम करें और आंखों आराम दें.

इसे भी पढ़ें- पीली लार आने का क्या मतलब है? जानिए किन कारणों से ऐसा होता है

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ